मेनू
News

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी कोटद्वार की समस्याओं से आहत 3 अक्टूबर से करेंगे सत्याग्रह

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी कोटद्वार की समस्याओं से आहत 3 अक्टूबर से करेंगे सत्याग्रह 
 कोटद्वार की 16 गंभीर समस्याओं का निदान नहीं होने पर कोटद्वार में आंदोलन की होगी शुरुआत 

कोटद्वार। उत्तराखंड में बद्रीनाथ केदारनाथ का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला कोटद्वार राज्य बनने के बाद से ही राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में दो राष्ट्रीय दलों के राजनैतिक मैदान में फुटबॉल बनकर रह गया है।

 सोमवार को 10 साल से सत्ता से बाहर चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को कोटद्वार में 16 गंभीर समस्याएं नजर आई जिसके समाधान के प्रयास करने को लेकर उन्होंने सोमवार को प्रेस के माध्यम से सरकार को चेताया है कि अगर उनके द्वारा बताई गई कोटद्वार 16 समस्याओं का निदान 2 अक्टूबर तक नहीं होगा तो वे 3 अक्टूबर से कोटद्वार की जनता के साथ सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर देंगे। 

रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार 

संबंधित खबरें