मेनू
News

विश्वप्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर व फलाहारी बाबा मंदिर परिक्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 विश्वप्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर व फलाहारी बाबा मंदिर परिक्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर 

 कोटद्वार। उत्तराखंड हाईकोर्ट के सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से धार्मिक स्थलों पर काबिज अवैध अतिक्रमणकारियों में तो हडकंप मचा ही है साथ ही उन धार्मिक प्रतिष्ठानों में भी हडकंप मच गया जो सरकारी भूमि पर अवैध व्यवहायिक गतिविधियों के लिए चंदे/दान के नाम पर किराया वसूल रहे हैं। 

 गलती मंदिर समीतियों की खामियाजा भुगत रहे दुकानदार

  मंगलवार को उत्तराखण्ड के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में सुमार सिद्धबली मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर व नवदुर्गा मंदिर परिक्षेत्र में मंदिर समीतियों द्वारा बनाई गई अवैध दुकानों, चारदीवारी, प्रवेशद्वार पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर पीला पंजा गरजा। दुकानदारों द्वारा छुटपुट विरोध के बाद पीड़ित दुकानदारों द्वारा स्वयं अपनी दुकानों को खाली किया जाने लगा। 
  दुकानदारों द्वारा बताया जा रहा है कि उन्हें प्रशासन द्वारा न तो नोटिस दिया गया न ही समय। गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर समितियों के पदाधिकारी न तो विरोध किया न ही कानूनी कार्रवाई के लिए प्रयास….? 

  

संबंधित खबरें