भाजपा का अपनो के विकास पर जोर, राज्य की जनता से नहीं कोई वास्ता
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी कोटद्वार के कांग्रेस कार्यालय में पहुंचकर प्रेस से रूबरू होते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर हमले करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार राज्य का विकास छोड़कर अपने कार्यकर्ताओं का विकास कर रही है। भाजपा को राज्य की जनता से कोई वास्ता नहीं। वर्तमान सरकार के तीन तीन मुख्यमंत्री बनने से उत्तराखंड की जनता को अब पता भी लग गया है। वर्तमान भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन को बर्बाद करके रख दिया है।
आगामी 2022 विधानसभा के चुनावों को लेकर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि विगत दिनों कांग्रेस की ऋषिकेश में हुई चिंतन मंथन बैठक में कई प्रस्ताव पारित करते हुए बूथ कमेटियों के पुर्नगठन करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ट्रेनर के माध्यम से बूथ कमेटियों को ट्रेनिग दी जायेगी। कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक संकल्प पत्र भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस सरकारों के कार्यकालों में हुए विकास कार्यो को लेखा जोखा प्रस्तुत किया जायेगा, साथ ही भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करते हुए जनता में प्रचारित एवं प्रसारित किया जायेगा। आगामी कुछ दिनों में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की अगुवाई में प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर कर जनता के समक्ष रखा जायेगा। वर्तमान में भाजपा की जनविरोधी नीतियों एवं बढते भ्रष्टाचार से खिन्न होकर लोग अब भाजपा से मुंह मोड रहे है, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आते ही न्याय योजना लागू करते हुए नौजवानों को रोजगार के अवसर पैदा किये जायेगें। भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयो को तत्काल प्रभाव से समाप्त करवा दिया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बलबीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, चंद्रमोहन सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी मौजूद रहे।
भाजपा विधायक पर गरीबों के राशन और सहायता सामग्री पर दुरुपयोग का आरोप
यमकेश्वर/कोटद्वार : पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में कई महीनों से रखी कोविडकाल में दी जाने वाली राहत सामग्री को बंद पड़े एक कमरे का ताला कांग्रेसियों ने तोड़कर भाजपा विधायक पर गरीबों के हक की राहत सामग्री हड़पने और दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। दिया। लोनिवि स्वर्गाश्रम के गेस्टहाऊस के कमरे के अंदर कोविड-19 के दौरान जरुरत मंदों के लिए लाई गई राहत सामग्री कांग्रेसियों को मिली। कांग्रेस ने विधायक प्रतिनिधि पर सामग्री जरूरतमंदों को नहीं बांट कर कमरे में छिपाने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर स्वर्गाश्रम के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के एक कमरे में लगे ताले को गरीबों की राहत सामग्री छिपाने का आरोप लगाते हुए कमरे में लगे ताले को तोड़ दिया। ताला टूटते ही देखा कि कमरे के अंदर एक निजी संस्था के नाम से छपे हैंड सैनिटाइजर, मास्क, कंबल सैकड़ों की संख्या में रखे हुए हैं। मौके पर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक के एक प्रतिनिधि ने कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध नहीं करा कर कमरे में छिपा दी। आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान इस सामग्री का गलत उपयोग करने की नियत झलक रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री की फोटो व वीडियोग्राफी करने के बाद उप जिला अधिकारी को मामले में एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है यदि मामले को दबाने की कोशिश की गई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरवांण, देवेंद्र राणा, माधव अग्रवाल, अंकित गुप्ता विपिन पेटवाल, ने आरोप लगाया भाजपा सरकार पर Pwd ऑफिस लक्ष्मण झूला में सड़ रही राशन लाखों रुपये के कम्बल, सेनेटाइजर, साबुन जिसको कोरोना काल मे गरीबों में बांटा जाना था लेकिन राहत कोष की तरह यह समान भी विधायक यमकेश्वर ने गरिबों का हक़ मारकर सड़ा दियाा। करीब एक साल से विधायक यमकेश्वर के कार्यकर्ताओं का कब्जा इस PWD के गेस्ट हाउस पर बना हुवा है। समान भी एक साल से यहां पड़ा हुवा है लेकिन यह सामान गरीबों को नही बाँट पाए सारा सामान एक्सपायरी हो चुका है ।
छवि खराब करने और अपने को पाक-साफ करने के लिए की प्रेसवार्ता
कोटद्वार। राहत सामग्री प्रकरण से पूरे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता देख आनन-फानन में भाजपा विधायक को पार्टी संगठन ने मामले को शीघ्र शार्ट आउट करने के निर्देश दिए।
इसी को लेकर कोटद्वार स्थित एक नीजी होटल में यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडुुुरी ने प्रेस वार्ता कर स्वर्गाश्रम स्थित लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के स्टोर में हंस फाऊंडेशन द्वारा कारोना काल में दी गई सामग्रीीको स्वीकार करते हुए कहा कि यह सामग्री उनके द्वारा वर्षा आपदा क्षेत्रों के लिए तीन दिन पूर्व ही गेस्टहाऊस के कमरे में रखी गई थी उनके द्वारा इस सामग्री का उपयोग आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के प्रभावित क्षेत्रों के लिए थी। उनके द्वारा लगातार पिछले 10 15 दिनों से वर्षा प्रभावित आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया जा रहा है। कोटद्वार प्रेस के बीच पहुंची यमकेश्वर विधायक रितु भुषण खंडूरी ने उन्हें बदनाम करने की साजिश व घटिया इल्जाम लगाते हुए एक पूर्व मानवीया पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया।खंडूरी ने कहा की माननीय नेता द््वारा सोची समझी साज़िश और षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा उन्हें बदनाम किया जा रहा है।