मेनू
News

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम सराहनीय प्रदर्शन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम सराहनीय प्रदर्शन

कोटद्वार।राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता से अच्छा प्रदर्शन कर लौटी पौड़ी जनपद की टीम की टीम का राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में भव्य स्वागत किया गया दिनांक 7 सितंबर से 10 सितंबर 2021 तक उधम सिंह नगर के खटीमा में एलिट पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग उधम सिंह नगर द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें पौड़ी जनपद की बॉक्सिंग टीम ने भी प्रतिभाग किया । पौड़ी जनपद की ओर से  बोरियरस फाइट क्लब और and fitness centre Kotdwar के बॉक्सरों ने भी प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग किया, जिसमें पौड़ी जनपद का अच्छा प्रदर्शन रहा। पौड़ी जनपद की ओर से राहुल ने स्वर्ण पदक हरीश ने स्वर्ण कुणाल राजपूत ने रजत संजय थापा प्रियांशु फुलारा अरुण शर्मा अमन ने कांस्य पदक जीता स्वर्ण पदक विजेता दोनों खिलाड़ी राहुल और हरीश का चयन कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है इस अवसर पर team ka Swagat और बधाई देने वालों में.  उप कीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान हाकी कोच महेश्वर नेगी एसजीएफआई के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत क्रिकेट कोच मनोज नेगी बॉक्सिंग कोच डबल सिंह बिष्ट बोर इयर्स फाइट क्लब के कोच नितिन नेगी शिवम घिल्डियाल बॉक्सिंग के जज नीरज कुमार कमल सतपाल असवाल Siddharth Rawat श्रीमती लक्ष्मी रावत Arvind Kumar Verma आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले दोनों खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

राइका कुंभीचौड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ गठन

कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वप्रथम गत वर्ष 2020-21 के आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ विद्यालय प्रबंधन समिति की नवीन कार्यकारणी में सर्वसम्मति से कुंभीचौड़ निवासी विनोद द्विवेदी को अध्यक्ष, बिशनपुर निवासी श्रीमती नीलम देवी उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार बुड़ाकोटी प्रधानाचार्य सचिव, अनिल रावत पार्षद वार्ड – 2 विशेष सदस्य चुने गए। वहीं अन्य सदस्यों में श्रीमती आशा देवी, संजय पंथवाल, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती आरती देवी, श्रीमती अर्चना देवी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती हेमलता देवी, श्रीमती गंगा देवी, श्रीमती सविता देवी के अतिरिक्त विशेष अध्यापक सदस्यों में अरविंद कुमार वर्मा, सुरेश सिंह, राकेश भट्ट एवं राजेंद्र भंडारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा रावत प्रतिभावान छात्राओं  को दी साइकिल 

कोटद्वार। आर्य कन्या पाठशाला कोटद्वार में एक सूक्ष्म कार्यक्रम में राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयरामपुर से सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा रावत ने कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाली 4 प्रतिभावान निर्धन छात्राओं को साइकिल एवं विभिन्न शैक्षिक सामग्री प्रदान की। साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं में आर्य कन्या पाठशाला की आरुषि क्लास 9, राईका कोटद्वार कीअंशिका कक्षा 6, इंटर कॉलेज मोटा ढंग से हिमानी कक्षा 12 , एवं राईका कोटद्वार की बुलबुल कक्षा आठ शामिल है ।आर्य कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा रावत के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में सबसे अधिक आर्थिक दबाव बच्चों की पढ़ाई पर सबसे ज्यादा हुआ । इस कदम से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। 

सेवानिवृत शिक्षिका उषा रावत ने बताया उनके पुत्र अजय रावत ने भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होने पर बालिकाओं की मदद की सोची थी जिसे उनकी पुत्रवधू नीता रावत ने शीघ्र संपन्न करने की सलाह दी। कोरोना के बाद स्कूल खुलते ही यह कार्य शनिवार को पूर्ण हुआ। कार्यक्रम संयोजक संतोष नेगी ने उषा रावत एवं आर्य कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य रेणु नेगी का आभार व्यक्त करते हुए उनसे भविष्य में भी मदद की अपील की ।कार्यक्रम में सीतांशु कुकसाल, सरोज रावत, अलका बिष्ट आदि ने भी अपने विचार रखे।

12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

कोटद्वार। दुगड्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान अवैध शराब में लिप्त मनीष थापा पुत्र टेक सिंह थापा निवासी ग्राम पोखाल पो0आ0 पौखाल, तहसील कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को कार संख्या यूपी 14U-0699 सेंट्रो कार में 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि उसके द्वारा यह शराब लैंसडाउन शराब की दुकान से बिक्री हेतु रामड़ी पुलिंडा गांव ले जा रहा था।

संबंधित खबरें