मेनू
News

गुमखाल और सेंधीखाल मे अवैध शराब बेचने वाले पुलिस ने दबोचे

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोटद्वार ।दुगड्डा पुलिस ने चेकिंग के दौरान जीजीआईसी तिराहे के पास से 96 पव्वे व 9 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब मामले में गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करने के बाद न्यायलय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर




दी है।

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के नेतृत्व में जिले में नशे, मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। इसी अभियान के क्रम में कोटद्वार कोतवाली की दुगड्डा चौकी ने दुगड्डा जीजीआईसी के पास से एक व्यक्ति रजनीश जदली ,पुत्र विश्वेश्वर जदली, निवासी सेंधीखाल को 96 पव्वे व 9 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिया है।

15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम के विरूद्ध साप्ताहिक अभियान के दौरान कोतवाली लैन्सडाउन में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल चौकी प्रभारी गुमखाल द्वारा मय पुलिस टीम के चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति रविंदर उर्फ रब्बा  पुत्र जय सिंह  निवासी- ग्वीन बड़ा,  पोस्ट द्वारीखाल, तहसील सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल को 10 अद्दे 8:00 p.m. स्पेशल व्हिस्की, 20 पव्वे 8:00 पीएम स्पेशल व्हिस्की व 20 पव्वे soulmate प्रीमियम whisky कुल 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गुमखाल चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0 14/2020 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम

1. उ0 नि0 अशोक  सिरस्वाल 

2. हेड कान्स. 54 ना0पु0 मोहन सिंह 

3. कान्स. 70 ना0पु0 धनंजय 

4. कान्स. 190 ना0पु0 अमित




सतपुली पुलिस ने ली कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक रहने की शपथ ।

सतपुली ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देश में धीरे धीरे अनलॉक होने पर कोविड-19 के के सम्बन्ध में सावधानियां रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।

 जागरूकता अभियान के तहत आज सुबह ग्यारह बजे थाना सतपुली में थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला द्वारा सिपाहियों को कर्मचारियों को कोविड-19 जागरूकता अभियान की शपथ दिलायी । सपथ में कोविड- 19 के संबंध में उचित व्यवहार अपनाकर, जन अभियान के अंतर्गत अनलॉक के दौरान सावधानी पूर्वक व्यवहार कर तीन सावधानियों जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व हाथों को साफ रखना आदि की सपथ दिलायी ।                                 

शपथ के दौरान थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला, एस आई कैलाश चन्द्र सेमवाल, कांस्टेबल महेन्द्र कन्याल, तेज सिंह, मनोज कुमार, प्रकाश चन्द्र, निशा चौहान, अर्जुन आदि रहे ।




कैप्शन – थाना सतपुली में कोरोना से बचाव की शपथ लेते हुए पुलिसकर्मी ।

प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

जयहरीखाल भाजपा मंडल की बैठक  

कोटद्वार।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व लैंसडाउन विधानसभा के पालक बिपिन कैंथोला ने आज जयहरीखाल भाजपा मंडल की बैठक   जयहरीखाल स्थित एक होटल में ली व 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक चलने वाले  मण्डल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए मण्डल पदाधिकारियों की बैठक ली, उंन्होने बैठक को सम्बोधित करते हुवे कहा कि प्रत्येक मडल पदाधिकारी , शक्तिकेन्द्रों के संयोजक व जनप्रतिनिधि  प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग करेंगे, कैंथोला ने कहा कि  प्रशिक्षण वर्ग में कोविड 19 के नियमो को ध्यान रखकर शोसल डिस्टनसिंग का पालन करते हुवे आयोजित किया जाएगा ,यह प्रशिक्षण वर्ग 2 दिवसीय होगा जिसमें मण्डल के कार्यकर्ताओं को पार्टी व देश व समाज से जुड़े 10 विषयों पर जानकारी दी जाएगी साथ ही सभी विषयों के वक्ता प्रदेश से मण्डलों में  आएंगे जो कि अपने अपने विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे व अपने विषयों की जानकारी मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देंगे उंन्होने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग बहुत महत्वपूर्ण है, व मण्डल के सभी पदाधिकारियों व महत्वपूर्ण  कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण लेना  अति आवश्यक है,सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना भी अति आवश्यक है, उंन्होने कहा कि प्रशक्षिण में मडल के अपेक्षित पदाधिकारियों व अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत प्रतिसत रहे यह मण्डल का प्रयास रहे बैठक में मंडलाध्यक्ष किरण बोंठियाल, धर्मवीर गुसांई, सूर्यदेव साह, धर्मेंद्र नेगी, मदन बुडाकोटी, सतवीर सिंह अखिलेश, अर्चना वेदवाल, सहित पार्टी के शक्तिकेन्द्रों के प्रभारी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें