रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कांग्रेस ने दिया किसानों के भारत बंद को पूर्णसमर्थन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में किसान आंदोलन को पूरा समर्थन करते हुए किसानों के द्वारा मंगलवार को घोषित भारत बंद को पूरी तरह से सफल बनाने का निर्णय लिया गया।गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसान विरोधी बिल पास कर किसानों के साथ घोर अन्याय किया है, कहा कि किसान विरोध बिल पास होने से देश का लाखों किसान किसान विगत कई दिनों से कडाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है, केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार वार्ता के नाम पर किसानों को बेवकूफ बना रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी बिल को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जायेगा, कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के पक्ष में खड़ी है। कहा कि मोदी सरकार किसानों के खेत, खलिहानों को कारपोरेट घरानों अंबानी, अडानी को गिरवी रखना चाहती है, ताकि किसानों को कंगाल किया जा सके। कहा कि मोदी सरकार अब किसानों को उग्रवादी, खालिस्तानी, देशद्रोही कहकर बदनाम करने की साजिश रच रही है, कहा कि अब देश का किसान जागरूक हो गया है, खेतों में जीतोड़ मेहनत करने वाला अन्नदाता किसान अब केन्द्र सरकार के बहकावे में नहीं आने वाला है। तथा अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों, व्यापार मंडल, जीएमओ, टैक्सी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों से किसानों के द्वारा भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, भाबर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह रावत, पार्षद अमित नेगी, सुखपाल शाह, विवेक शाह, राकेश बिष्ट, कवित्ता मित्तल, अनिल रावत, नईम अहमद, सूरज प्रसाद कांति, जगदीश मेहरा प्रेम सिंह, सतेन्द्र सिंह, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, जितेन्द्र भाटिया, कृपाल सिंह, पान सिंह रावत, उपेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र गुंसाई, राजेन्द्र सिंह असवाल, श्रीमती संतोष बहुखंडी, पुष्कर सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।
बिल से कारपोरेट घरानो को पहुंचेगा फायदा-पूर्व मंत्री
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किसान आंदोलन का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार के द्वारा लाया गया काला कानून किसानों के हित में नहीं है, कहा कि केन्द्र सरकार को उक्त बिल को किसान हित में तत्काल वापिस लेना चाहिए। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पहले भारत में विदेशों से सड़ा एवं दोयम दर्जे का गेहूंं की खरीद की जाती थी, लेकिन आजाद भारत में कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के कार्यकाल में किसानों के हित में नीतियां बनाते हुए अनाज के मामले में भारत आत्म निर्भर बन गया था, कांग्रेस सरकारों ने किसानो के हितो को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाऐं बनायी थी, लेकिन वर्तमान में केन्द्र सरकार ने कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून बनाया है।
एनसीसी कैडेटस ने ट्रेफिक पुलिस के साथ मिलकर लोगों को मास्क व हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक
कोटद्वार । यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने शहर के व्यस्तम चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मियों संग मिलकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व नियमों का पाठ पढ़ाया। जिससे लोगों को सड़कों पर होने वाले हादसे से बचाया जा सके। साथ ही उन्हें कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करने व मास्क लगाने की अपील की।एनसीसी कैडेटस ने ट्रेफिक पुलिस के साथ मिलकर लोगों को मास्क व हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक
सोमवार को यातायात प्रभारी उपनिरिक्षक सुनील पंवार ने एनएनसीसी कैडेट्स के साथ लालबत्ती चौराहा व देवी मंदिर तिराहा पर ट्रैफिक संचालन करवाया। उन्होंने वाहन चालकों को रोक कर हेल्मेट व मास्क की आवश्यकताओं की जानकारी दी गयी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।एनसीसी कैडेटस ने ट्रेफिक पुलिस के साथ मिलकर लोगों को मास्क व हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक
यातायात प्रभारी उपनिरिक्षक सुनील पंवार ने बताया कि हमारी टीम शहर के हर व्यस्तम तिराहो व चौराहों पर लोगों यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ उन्हें कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित भी करते है। जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात मिल सके। कोरोना महामारी से बचने को सिर्फ मास्क व दो गज की दूरी को अपना कर ही चले। जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे ।


