मेनू
News

कोटद्वार नगरनिगम स्वच्छता समिति कर्मचारियों का आऊटसोर्सिंग एजेंसी,मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार नगरनिगम स्वच्छता समिति कर्मचारियों का आऊटसोर्सिंग एजेंसी,मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 

  मांगे न मानने पर उग्र आंदोलन का अल्टिमेटम 

कोटद्वार। सरकार द्वारा सरकारी, अर्द्धसरकारी और नगर निकायों, निगमों में कर्मचारियों की सथाई नियुक्ति के बजाय आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्तियों का सभी विभागों में पुरजोर विरोध किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इसका विरोध कर्मचारियों द्वारा जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है। सोमवार को कोटद्वार नगर निगम में भी निगम के स्वच्छता समिति के सदस्यों ने आउटसोर्सिंग से हो रही नियुक्तियों का विरोध किया। कर्मचारियों ने नगरनिगम मेयर और नगर आयुक्त पर आउटसोर्स एजेंसी के साथ मिलकर एजेंसी को लाभ पहुंचाने के लिए संविदा कर्मचारियों,और स्वच्छता समीति के कर्मचारियों का अहित करने का आरोप लगाते हुए मेयर, आयुक्त और एजेंसी डायरेक्टर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया साथ ही कर्मचारियों की मांग न मानने पर उग्र आंदोलन का अल्टिमेटम दिया।
 प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में अध्यक्ष मनीष गोडियाल,अनिल,मुन्नु सिह शशि गौडियाल, हुकुम,कमल,राजु, ओमप्रकाश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें