मेनू
News

विधानसभा निर्वाचन -2022 मतगणना के दिन पौड़ी शहर का ट्रैफिक प्लान जारी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 🪴🌻🪴🌻🪴🌻🪴🌻🪴🌻

विधानसभा  निर्वाचन -2022 मतगणना के दिन  पौड़ी शहर का ट्रैफिक प्लान जारी 

➡️ कोटद्वार की तरफ से आने वाले वाहन, वुआखाल- हनुमान मन्दिर- नागदेव-कण्डोलिया- सर्किट हाउस होते हुये नया बस अड्डा पार्किंग में पार्क होंगे।

➡️ श्रीनगर से आने वाले वाहन, पौड़ी बस अड्डा- छतरीधार-कण्डोलिया-सर्किट हाउस होते हुये नया बस अड्डा पार्किंग में पार्क किये जायेंगे|

➡️ प्रत्याशियों, मतगणना एजेण्टों, मीडिया कर्मियों व मतगणना ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के लिये पार्किंग की व्यवस्था नये बस अड्डे में की गयी है।

➡️ नया बस अड्डा पार्किग फुल होने की स्थिति में वाहन, बद्रीनाथ धर्मशाला-थाना तिराहा छतरीधार होते हुये कण्डोलिया मैदान में पार्क किये जायेगें।

➡️ कोई भी वाहन चालक शहर के बीच में अपने वाहनों को अनावश्यक पार्क नही करेगें।

विशेष सूचना –

1. आवश्यक सेवा के वाहनों पर यह यातायात प्लान लागू नही है, उनके लिये रुट प्लान पूर्व की भांति यथावत रहेगा।

    ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाई  7,51,000/- (सात लाख इक्यावन हजार रूपये) की धनराशि  


आए दिन  आन-लाइन ठगी के  शिकार लोगों के लिए पौड़ी पुलिस की साइबर सेल ईमानदारी से करते हुए ठगी के शिकार लोगों के लिए मसीहा बनकर कार्य कर रहे हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवंत सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देश दिए है। मंगलवार को  नारायण सिहं पुत्र श्री नयन सिंह, नि0 ग्राम डांग, पो0 बसोला, पट्टी चौथान, तहसील थलीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने  शिकायत दर्ज करवाई  कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के साथ रु0 7,51,000/- की ऑनलाईन ठगी की है। अपर पुलिस अधीक्षक  मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन  विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक  के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक  के खाते से कटी धनराशि रु0 7,51,000/- रुपये की समस्त धनराशि को आवेदक के खाते में सही सलामत  वापस करायी गयी। मिली जानकारी के अनुसार  आवेदक के खाते में ठगी की गई धनराशि  वापस प्राप्त हो चुकी है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद  किया गया। 

पुलिस अपील:-

किसी अज्ञात व्यक्ति के *कॉल और मेसेज* से सावधान रहें।

किसी को भी अपना *Password, OTP, CVV* शेयर ना करें।

अन्जान लिंक, *ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक* पर क्लिक ना करें।

अन्जान *QR कोड स्कैन* ना करें। 

जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।

यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।

  पुलिस टीमः-निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल)उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत,आरक्षी अरविन्द राय , महिला आरक्षी विमला नेगी     

 

संबंधित खबरें