मेनू
News

10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया 1 गिरफ्तार*

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ  पुलिस ने किया 1 को गिरफ्तार

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनाँक 02.01.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी के नेतृत्व में  पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शंकरपुर कस्बे के पास से हिम्मत सिंह को 10 पेटी  गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शराब तस्कर के विरुद्ध थाना धुमाकोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त हिम्मत सिंह शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपराध करने के पश्चात अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु सरहदी जनपद अल्मोड़ा में जाकर छिप जाता। जिसे धुमाकोट पुलिस द्वारा अथक मेहनत व टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए समय-समय पर जनपद पौड़ी पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा दिये जा रहे आदेश निर्देश के अनुपालन में अपने मुखबिर तंत्र का प्रयोग कर एक सप्ताह की कड़ी मेहनत से MANNUL POLICING के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0- 02/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।

*अभियुक्त का नाम पताः-*

हिम्मत सिंह पुत्र स्व0 सुरेंद्र सिंह (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम बसनोली मल्ला, पो0ओ0 शंकरपुर, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

*पुलिस टीमः-* 

थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी, महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट,आरक्षी  दीपक,आरक्षी आशीष पांडेय,आरक्षी  राधाकृष्ण रतूड़ी,आरक्षी संदीप,आरक्षी दिलदार।

कोटद्वार पहुंचे पुलिस कप्तान

पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से सुनी समस्याएं और मांगे सुझाव 


   कोटद्वार की कानूनी और पुलिस महकमे से सम्बंधित समस्याओं को सुलझाने का दिन आश्वासन। 

  पुलिस कप्तान दरबार में कोटद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था और स्मैक, शराब और सट्टे के अवैध कारोबार के मुद्दे छाए रहे।

समीक्षा बैठक में स्थानीय निवासियों, पत्रकारों और व्यवसायियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए पार्किंग पर सवालिया निशान लगाए।

ओवर लोड डंपरों और ओवरलोडिंग वाहनों के सड़कों पर बिखरे खनन सामग्रियों और अन्य सामान से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की लगाई गुहार।

चौपहिया वाहनों की पार्किंग पुराने सिद्धबली मार्ग और दुपहिया वाहनों की पार्किंग लालपानी- सनेह टैम्पो स्टेंड को बनाने और टैम्पो स्टेंड को मालगोदाम चौराहे पर करने का सुझाव। तीलू रौतेली ( लालबत्ती ) चौक पर लगने वाले जीप, टैक्सी, टैम्पो को 100मी दूर करने का प्रस्ताव।

सरकार के 04 वर्ष पूर्ण, “बातें कम काम ज्यादा” कार्यक्रम आयोजित

सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बातें कम काम ज्यादा कार्यक्रम के तहत 07 जनवरी 2022 को विधानसभा वार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में सम्बंधित अधिकारियों के साथ एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी व सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर 01 दिन के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में सीमित संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें।

       जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारियों को कार्यक्रम स्थान चयनित कर स्थल पर सजीब प्रसारण हेतु एलईडी स्थापित, कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए गाड़ी की व्यवस्था, बैठने, जलपान, भोजन, साफ- सफाई सहित अन्य की समुचित व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों को जनता के मध्य पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संपादननार्थ को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए गए दायित्व का पालन करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी स्थानीय विधायक/मंत्री गणों से कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करें। कहा कि समस्त विभाग कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभांवित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम में वेक्सीनेशन कैम्प लगाने के निर्देश दिये जिससे वेक्सीनेशन की पहली डोज व दूसरी डोज से वंचित रह गए व्यक्ति टीकाकरण करा सकेंगे।

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पीडी डीआरडीए एसके रॉय तथा वर्चूवल माध्यम से उप जिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी, कोटद्वार/चैबट्टाखाल संदीप कुमार, लैंसडाउन स्म्रता परमार, श्रीनगर अजयवीर सिंह, यमकेश्वर प्रमोद कुमार सहित आरटीओ अनिता चंद, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें