मेनू
News

नीट और नेट यूजीसी परीक्षा घोटाले की सरकार बर्खास्त हो – कांग्रेस

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 नीट और नेट यूजीसी परीक्षा घोटाले की सरकार बर्खास्त हो – कांग्रेस 

  शुक्रवार 21 जून 2024 को NEET एवं NET(UGC) पेपर लीक घोटाले को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार एवं जिला युवा कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के नेतृत्व में भाजपा सरकार में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडाचौक में एकत्रित होकर भाजपा सरकार के देश के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को कुचलने और देश के युवाओं के भविष्य को कुचलने वाली भाजपा की एनडीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा पेपर लीक, पेपर रद्द होना शर्मनाक है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है. शिक्षा व्यवस्था रसातल की ओर जा रही है.

पहले NEET में घपला और घोटाला, अब NET में गड़बड़झाला, जिसके बाद परीक्षा रद्द.आखिर पेपरलीक कब बंद होंगे, सरकार द्वारा सरकार के नियंत्रण में होने वाली देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं को कब तक सांप सीढी का खेल  बनाकर युवाओं को को छला जाएगा..? कब तक दोषियों को मिट्टी में मिलाया जाएगा ? ये सरकार द्वारा प्रायोजित सरासर भ्रष्टाचार का मामला है जिसके बाद सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है ।

  भाजपा की एनडीए सरकार की युवाओं की जीवन से  खिलवाड़ करने के खिलाफ कोटद्वार कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पुतला दहन किया गया गया। प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत,विनीता भारती, बृजपाल सिंह, सुदर्शन रावत, अंकुश घिल्डियाल, विजय माहेश्वरी,दान सिंह रावत, कमल बिष्ट, शूरवीर सिंह खेतवाल, जितेन्द्र बिष्ट, सुनील दत्त सेमवाल, धर्मपाल सिंह बिष्ट,भारत सिंह, अंकुर केस्टवाल, मानशेर सिंह सैनी, नाथू सिंह अधिकारी,राजीव कपूर, राजन चार्ल्स, भारत सिंह, धर्मेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें