रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
- आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने महामारी में आर्थिक प्रभाव को टालने और उससे निपटने के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है।
- आरबीआई गवर्नर की घोषणा के अनुसार 0.75 रेपो दर की कटौती की गई है, जिससे ब्याज दर में कमी आएगी।
- ई एम आई पर कर्ज लेने वालों को कर्ज चुकाने के लिए 3 माह की मोहलत।
- सीआरआर को 1% घटाया क्रेडिट बिल में छूट का प्रावधान।
- रिवर्स रेपो दर में भी कमी की गई।
- पांच प्रमुख फैसलों में किसमें क्या प्रभाव पड़ेगा। रेपो रेट दर 0.75 की कमी से सभी कर्ज सस्ते होंगे।
- वर्किंग कैपिटल पर ब्याज 3 महीने तक टला। इससे सभी कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।टर्म लोन की किस्त चुकाने को 3 महीने का समय मिलेगा इससे आम ग्राहकों और बैंकों को राहत मिलेगी। कैश रिजर्व रेश्यो 1% घटाया गया जिससे बैंकों के पास ज्यादा नकदी होगी रहेगी। आरबीआई के फैसले से बैंक जगत के पास 3.74 लाख करोड़ की नगदी रहेगी।
- सोनभद्र पुलिस को तीन ट्रकों में अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस ने ट्रकों को किया सीज। तीन तस्कर गिरफ्तार।
- आरबीआई के फैसले का चौतरफा समर्थन प्रधानमंत्री सहित विपक्ष ने भी आरबीआई के फैसले को सराहा, सही समय पर लिया गया निर्णय बताया।
- डब्ल्यूएचओ के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत में 21 दिन के लोकडाउन को सराहा अन्य देशों को भारत से सीख लेने की दी सलाह।