रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिन मे देश को कोरोनावायरस के सम्बंध चौथी बार सम्बोधित करते हुए देशवासियों की सुरक्षा के लिए लाक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने के निर्णय की घोषणा की। जिन राज्यों में कोरोना वायरस से संबंधित मामले नहीं पाए जाएंगे,उन राज्यों में 20 अप्रैल के बाद सशर्त छूट देने की बात भी कही। वही लाकडाउन का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
2. उत्तराखंड सरकार ने बोर्ड परीक्षा के सामान्य विषयों की परीक्षाएं न करने तथा जो विषय प्रतियोगी परीक्षा और ग्रेजुएशन में एडमिशन में जरूरी है उन्ही विषयों की परीक्षाओं को कराने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है।
3. हल्द्वानी की जेल में दो कैदियों के बीच चादर को लेकर हुई बहस इतनी बड़ी कि एक कैदी को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला हल्द्वानी के उपकारागार का है जहां बाजपुर देहात बिमुडिया,पिस्तौर निवासी शानू 18 वर्ष जो चोरी करने के आरोप में जेल में बंद था तथा दमुवाढूगा हल्द्वानी निवासी आलोक नेगी 21 वर्ष के बीच चादर को लेकर बहस हो गई,बहस ज्यादा बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी,इसी बीच आलोक नेगी ने शोनू के सीने में जोरदार मुक्का जड दिया। मुक्का जोरदार होने पर शोनू जमीन पर गिर पड़ा। शोनू के बेहोश होने पर जेलर ह्याकी पहले एचटीएस ले गए फिर बेस हास्पीटल। डाक्टरों ने जाच के बाद शोनू को मृत घोषित कर दिया।
3. हल्द्वानी के वनभूलपुरा में बवाल के बाद लगाया कर्फ्यू। पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनियों को दी जिम्मेदारी। डीएम नैनीताल ने कहा कि जरूरी होने पर आवश्यक वस्तुओं को घर पर ही पहुंचाया जाएगा।
4.कोटद्वार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कासगंज, महाराज गंज सहित यूपी और बिहार के दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों ने उन्हें राशन न मिलने की शिकायत की, वहीं मजदूरों द्वारा उन्हें अपने परिवार के पास घर भेजने की गुहार लगाई। मजदूरों का कहना है कि उनके परिवार को उनकी बहुत जरूरत है इस समय उनके गेहूं की फसल कटाई का समय है उनके समय से न पहुंचने पर उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। कुछ मजदूरों ने बताया कि वे परिवार के अकेले काम करने वाले सदस्य हैं।
5. पिछले 21 दिनों में उत्तराखंड के पौड़ी जिले सहित देश के 15 राज्यों के 25 ज़िलों को कोरोनावायरस संक्रमण की चैन तोड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। जिन 15 राज्यों को कोरोनावायरस की चैन तोड़ने में कामयाबी मिली है उनमें हरियाणा के पानीपत, रोहतक, सिरसा, बिहार के पटना, नालंदा और मुंगेर। छत्तीसगढ़ से राजनांदगांव,दुर्ग और विलासपुर। कर्नाटक में दावणगेरे, कोडागु,तुलकुर और उडुपी। केरल में कोट्यायम और वायनाड। महाराष्ट्र से गोदिया, गोवा से साउथ गोवा, मणिपुर में वेस्ट इंफाल। कश्मीर में राजौरी, मिजोरम में आईजोल,पांडीचेरी में माहे। पंजाब में एसबीएस नगर, राजस्थान में प्रतापगढ, तेलंगाना राज्य में भद्राधारी,कोठागुडेम और उत्तराखंड में पौड़ी।
6.ब्रिटेन कोरोनावायरस से 10 हजार मोतों का आंकड़ा पार करने वाला चौथा देश बना। इससे पूर्व दस हजार मोतों का आंकड़ा पार करने वाले देश इटली,स्पेन और फ्रांस में भी कोरोनावायरस से दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
7.भारत में कोरोनावायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या मे भी तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे कोरोनावायरस से पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा मंगलवार को दस हजार को पार गया है। पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या15 तक हो गई। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी एक हजार से ज्यादा हो गई है। अब तक भारत में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 339 हो चुकी है।

