मेनू
News

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन पौड़ी व यूएलबी कोटद्वार के द्वारा सरस मेले में लगाया स्टॉल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन पौड़ी  व  यूएलबी कोटद्वार के द्वारा सरस मेले में लगाया स्टॉल 

  देहरादून में रेस कोर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में उत्तराखंड के ग्रामीण, शहरी स्वयं सहायता समूहों, कुटीर उद्योगों और हस्तशिल्प से बनी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। सरस मेले मेले राज्यभर से प्रतिभागियों ने विभिन्न व्यवसायों सहित विभिन्न प्रकार के खानपान, हस्तशिल्प की प्रतिभा का लोहा मनवाया। रविवार को मेले का समापन किया गया। मेले में  दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन पौड़ी  व  यूएलबी कोटद्वार के द्वारा स्टॉल लगाया गया ,समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार का अचार , हाथ से बने हरे नमक ,रोट ,उड़द दाल की पकौड़ी ,झंगोरे की खीर, अरसे  स्टॉल में रखे गये ।साथ ही क्लीनिक प्रोडक्ट्स जैसे हारपिक, रूम फ्रेशनर ,गाय के गोबर से बने दिए ,धूप,  हाथ से बने स्वेटर ,व मार्किंन के कपड़े के थेले वह सजावट का सामान आदि रखा गया। कोटद्वार और पौड़ी के स्टॉल की विशेषता थी कि  समूह की महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में लगातार तीन दिन स्टॉल पर डटी रही। मेले में भ्रमण पर आए उपभोक्ताओं के द्वारा उनके हाथ से बनाए गए पकौड़े, अरसे रोट,नमक आदि की काफी सराहना की ,जो कि महिलाओं के द्वारा ताजी स्टॉल पर ही बनाया जा रहा था। पौड़ी जिले से  सिटी मिशन मैनेजर पौड़ी सीमा पांडे ,पौड़ी से पहाड़ क्षेत्रीय संगठन की महिलाएं श्रीमती यशोदा नेगी अध्यक्ष विजयलक्ष्मी बिष्ट सचिव लक्ष्मी नेगी रजनी नेगी सावित्री देवी व कोटद्वार से वैष्णवी क्षेत्रीय संगठन  से उर्वशी अग्रवाल शर्मिला गॉड माहेश्वरी नीना बेंजवाल आशा ध्यानी आदि महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शहरी विकास निदेशालय देहरादून से सहायक निदेशक महोदय  व स्टेट मिशन मैनेजर महोदय द्वारा भी महिलाओं के कार्य को सराहा गया। 

  तीन दिवसीय रोटरी टेबल टेनिस टूर्नामेन्ट 2022 सम्पन्न 

कोटद्वार 17 अक्टूबर| रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे युवा प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं गतिविधियो के अन्तर्गत तीन दिवसीय रोटरी टेबल टेनिस टूर्नामेन्ट 2022 सम्पन्न हुआ। समापन पर विभिन्न स्पर्धाओ के फाइनल मैच खेले गये ।

  नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित  टूर्नामेंट का समापन सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चो को खेल प्रति जागरूक करने की जरूरत है तथा उन्हे एक प्लेटफार्म देने की जरूरत है। उन्होने रोटरी क्लब के द्वारा किये सामाजिक कार्यो की भूरि भूरि प्रंशसा की। 

      विशिष्ठ अतिथि बिशप विन्सेन्ट ने कहा कि खेलो से व्यक्ति स्वस्थ रहता है । खेल मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाते है । रोटरी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अतिथियो का स्वागत करते हुये भविष्य मे भी इस प्रकार खेलो के आयोजन करने का आश्वासन दिया।

    टूर्नामेंट के संयोजक वाई पी गिलरा ने टूर्नामेंट की पूरी रिर्पोट पेश की तथा उन्होने बताया कि टूर्नामेंट मे 12 स्कूलो ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट मे सहयोग करने वाले व स्कूलो व समस्त खिलाड़ियो का संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया  इस अवसर पर  जोमी, मेलविन ,अजय जोशी ,अजीत सिंह , राकेश गर्ग, डा अनुराग ने विचार व्यक्त किये ।

              प्रतियोगिता के परिणाम 

 टीम स्पर्धा – फाइनल

गुरूराम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी ने आर पी पब्लिक स्कूल को हराया।  प्रथम गुरूराम राय पब्लिक स्कूल,द्वितीय आर पी पब्लिक स्कूल ,तृतीय आर सी डी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की ए टीम  

            गर्ल्स ओपन फाइनल

प्रथम माही,द्वितीय रिद्धि,तृतीय शिखा रही।

             ब्याइज ओपन फाइनल 

प्रथम कार्तिक कण्डारी ,द्वितीय मोहम्मद अमन ,तृतीय अलंकृत रहे।

          वेटरन स्पर्धा फाइनल

प्रथम वाई पी गिलरा,द्वितीय कमल गुप्ता,तृतीय जगदीश सुन्दरियाल रहे ।

                 पुरूष ओपन फाइनल

प्रथम आदित्य भण्डारी,द्वितीय अजय जोशी,तृतीय मनदीप सिंह रहे।

निशिथ माहेश्वरी, सिद्धार्थ नैथानी ,कमल गुप्ता,संजीव अग्रवाल,राकेश कण्डारी,भुवनेश कुंज ,मंयक प्रकाश कोठ्ठारी ने रैफरी का योगदान दिया । कार्यक्रम का संचालन कमल गुप्ता ने किया ।

टूर्नामेंट की पांचो स्पर्धाओ मे लगभग 130 प्रतिभागी भाग लिया ।

सभी विजयी प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि द्वारा पुरूस्कृत किया गया तथा क्लब की ओर से एक टेबल टेनिस बैट व आकर्षक टी शर्ट प्रदान की गयी । इस कार्यक्रम को सभी उपस्थित लोगो ने सराहा।इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,सचिव ऋषि ऐरन ,कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ,संयोजक वाई पी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी ,डी पी सिंह ,नरेन्द्र गोयल,धनेश अग्रवाल ,अमित अग्रवाल ,अवधेश अग्रवाल,गोपाल बंसल,सचिन गोयल,कमल गुप्ता,कलदीप अग्रवाल, अनीत चावला,विपिन बख्शी ,शरत चन्द गुप्ता , अनिल भोला,भुवनेश कुंज ,बीना रावत ,धीरजधर बछवान ,विजय कुमार माहेश्वरी जुनियर, एन पी पोखरीयाल,ज्योति स्वरूप उपाध्याय ,सन्देश अग्रवाल,प्रवीन गोयल,राजेश गुप्ता ,गुरूबचन सिंह इत्यादि सदस्य व स्कूलो के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें