दहेज में मिला पीला पंजा, बाराती भौचक
भारत में दहेज देना और मांगना दोनों ही गैर कानूनी है, लेकिन परम्परा कहें, दिखावा कहें या फिर समाज में प्रतिष्ठा के चलते रौब गांठना,दहेज जैसी बुराई आज भी भारतीय शादी विवाहों रौनक और शान मानी जाती है. उपहार के नाम पर अक्सर माँ-बाप अपनी बेटी को विदा करते समय दहेज़ दिया करते हैं. लेकिन कई बार ये तोहफे चौंका भी देते हैं. ऐसा ही कुछ एक विवाह में देखने को मिला,जहाँ दूल्हे सहित परिवार और बाराती तक भौचक रह गए. एक पिता ने अपनी बेटी को दहेज़ में बाइक, साईकिल या कार नहीं दी बल्कि बुलडोजर यानि पीला पंजा देकर सभी मेहमानों और नाते रिश्तेदारों को तक चौंका दिया . इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है जो आपको भी चौंका देगी.
दरअसल ये पूरा मामला हमीरपुर से सामने आया है. जहां पूर्व सैन्यकर्मी ने बेटी को दहेज में बुलडोजर दिया है. इस दहेज़ की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है. पिता का कहना है कि उसने ऐसा कमाई को देखते हुए किया है. जहां उसकी बेटी को दामाद से भी पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे. ऐसे इस बुलडोज़र से दो-तीन लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा। बता दें, इस बुलडोजर की कीमत 30 लाख की है. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देव गांव से ये पूरा मामला सामने आया है.
दूल्हे की बात करें तो विकास ऊर्फ योगेंद्र एयरफोर्स में हैं. पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने अपने बेटे की शादी पास ही के एक गाँव में तय की थी. पूर्व सैन्यकर्मी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा भी सेवा की तैयारी कर रही हैं. जिनके पिता ने अब उन्हें उपहार में बुलडोज़र दिया है. शादी में बिना बताए बुलडोज़र की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है. दहेज़ में बुलडोजर देने का ये अपने आप में पहला मामला है जो अब खूब सुर्खियों में है. सभी बाराती भी बुलडोजर को देख कर चौंक गए. कई लोग तो दुल्हन के इस दहेज़ के साथ सेल्फी भी लेने लगे. 15 दिसंबर को हुई इस शादी में बुलडोज़र आकर्षण का केंद्र रहा.
प्रेमचंद अग्रवाल को करें बर्खास्त : उविपा
उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने भाजपा के मंत्री प्रेमचंद को बर्खास्त करने की मांग की है।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि विधानसभा भर्ती घोटाले में माननीय उच्चत्तम न्यायालय के आदेश के बाद प्रेमचंद को अपने पद पर बने रहने का कोई विधिक और नैतिक अधिकार नहीं है । अगर भाजपा इस भर्ती घोटाले की एफआईआर दर्ज करने से घबरा रही है तो कम से कम प्रेमचंद को बर्खास्त तो कर सकती है।
मुजीब नैथानी ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पर ऋषिकेश में सरकारी जमीन अपने पुत्र के नाम का करवाने की जॉच चल रही है मगर प्रेमचंद के मंत्री रहते निष्पक्ष जॉच कैसे होगी यह एक बड़ा सवाल है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस में भी नैतिकता थी और जनता की मांग के अनुरूप नैतिकता के आधार पर कांग्रेस के मंत्रियों ने कई बार अपने पद से इस्तीफा दिया था, खुद हरक सिंह ने जैनी प्रकरण में जॉच होने तक अपने पद से इस्तीफा दिया था, मगर भाजपा निर्लज्ज हो गई है भ्रष्टाचार में भाजपा का रोम रोम लिप्त है मगर हिंदुत्व के नाम का परदा उसे बचा रहा है। ऐसे में राज्यहित में प्रेमचंद अग्रवाल को हटाया जाना जरूरी है।
