जिलाधिकारी/नगरनिगम प्रशासक हाउस टैक्स में लापरवाही पर नाराज
जिलाधिकारी / प्रशासक नगर निगम कोटद्वार डॉ० आशीष चौहान ने सोमवार को निगम कार्यालय में कार्मिकों की बैठक ली। कोटद्वार शहर को साफ सुथरा रखने, हाऊस टेक्स को प्रभावी रूप से लागू किये जाने हेतु घरों का वेरिफिकेशन, निगम की अपनी दुकानों से प्राप्त राजस्व के स्पष्ट आँकड़े प्रस्तुत करने, शहर की रेड़ी-ठेली लगाने वालों की तयबजारी को पीओएस मशीनों जोड़कर लेनदेन को डिजिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को कोटद्वार शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को वेरिफाई करके पॉइंट ऑफ सैल (पीओएस) मशीन लगवाकर लेनदेन को डिजिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। हाऊस टेक्स कलेक्शन को लेकर हीलाहवाली पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए एक सप्ताह के भीतर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी भवनों/घरों का वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए है। शहर क्षेत्रांतर्गत के अंतर्गत कार्यो को वित्तीय प्राप्ति होने से पूर्व प्रत्याशा में कराया जाना खेदजनक है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की कोई भी कार्य प्रत्याशा में शुरू न करें। नगर प्रशासक ने शहर की कुल 624 प्राइवेट दुकानों व 267 निगम की दुकानों से किराया/टेक्स के रूप में लिये जा रहे शुल्क के एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर में 52 हजार स्कवायर किलोमीटर में केवल 11 हजार स्ट्रीट लाइट की उपलब्धता पर खेद जताया। कहा कि निगम की अर्जित आय से स्ट्रीट लाइट की संख्या में इजाफा किया जाएगा। शहर के कूड़े के निस्तारण हेतु प्रशासक ने निर्देश दिए कि कूड़े के निस्तारण में लगी इन्विगरो व एकॉस्टिन कंपनी को अग्रीमेंट के अनुरूप सिस्टमेटिक व साइंटिफिक तरीके से निस्तारण करवाया जाए। उन्होंने निगम कार्यालय को व्यवस्थित करने, निगम के कार्मिकों की व्यक्तिगत पत्रवालियो को अपडेट रखने को कहा है।
बैठक में एसडीएम सोहन सिंह सैनी, सहायक नगर आयुक्त अजहर अली सहित निगम के टेक्स इंस्पेक्टर/कलेक्टर, सेनिटरी इंस्पेक्टर सहित नगर निगम के अन्य कार्मिक मौजूद थे।
20 जनवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय 6वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा
जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों में 2143 छात्र देंगे परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पाल सिंह ने अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण, पौड़ी गढ़वाल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों से आवेदन मागें गए थे। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जनपद में इस बार 2143 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा की तिथि 20जनवरी,2024 को निर्धारित की गई है। कहा की जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों में 11 से 01:30 बजे तक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।