शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल कप शुरू
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था व जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बीएसएफ के अमर शहीद असिस्टेंट कमांडेड मुकेश बिष्ट की स्मृति में 8 से 14 जनवरी तक राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए समिति के सदस्य सिद्धार्थ रावत ने बताया कि मिनी स्टेडियम मोटाढांक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में लैंसडौन, पौड़ी, कोटद्वार सहित जिले की छह टीमों के अलावा प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ रामनगर, ऋषिकेश, यूथ गढ़वाल सहित चार टीमें प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में 23 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें। खिलाड़ी को जन्मतिथि प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। विजेता और उपविजेता टीम को नगद धनराशि और टॉफी भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।
पुरानी पेंशन बहाली प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारियों की हुई समीक्षा
कोटद्वार।राज्य में लगातार चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को मजबूती देने के लिए संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व संगठन प्रभारी प्रदेश स्तरीय तैयारियों की समीक्षा हेतु पूरे राज्य में भ्रमण पर हैं इसी क्रम में आज दिनांक 7 जनवरी को पौड़ी में प्रान्तीय महासचिव की अध्यक्षता में टीम ने पौड़ी पहुंच कर बैठक की। टीम में प्रान्तीय उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट , प्रान्तीय संगठन मंत्री रज्जन कफलटिया, कुमाउं मण्डल अध्यक्ष कपिल पांडे के साथ धन सिंह कोश्यारी, अमित पंत ललित शर्मा, भुवन दुमका इत्यादि शामिल रहे।
सीताराम पोखरियाल ने बताया की यह टीम सँयुक्त मोर्चा की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणियों की तैयारियों की समीक्षा भ्रमण के रूप में है जिसमे देखा जाना है कि भविष्य के आंदोलन को मजबूती देने के लिए और कितनी तैयारियों की आवश्यकता है । सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियों को पूरा कर ही धरातल पर उतरा जाएगा।
प्रांतीय संगठन मंत्री रज्जन कफलटिया ने बताया कि मोर्चा लगातार अपनी कार्यशैली को बेहतर करते हुए पुरानी पेंशन की लड़ाई को नए मुकाम तक ले जा चुका है। अब बस एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है जिसकी तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। यह भ्रमण उसी का हिस्सा है। लगातार संगठन को मजबूत करने के प्रयास जारी है।प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि सँयुक्त मोर्चे ने आज उत्तराखंड के प्रत्येक नई पेंशन पीड़ित व्यक्ति को जागृत किया है । आज उसे ये एहसास दिलाया है कि पुरानी पेंशन कितनी आवश्यक है। सरकार से प्रांतीय कार्यकारिणी का निवेदन है कि शीघ्र इस पर कार्यवाही कर सकारात्मक परिणाम सामने रखे।कुमाउं मण्डल उपाध्यक्ष कपिल पांडे ने कहा कि पौड़ी आंदोलनों के गढ़ रहा है। और यहां से जली मशाल राज्य के प्रत्येक हिस्से में अलख जगाती है। पौड़ी का सौभाग्य हैं कि पौड़ी को सीताराम पोखरियाल जैसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है जिनके नेतृत्व में सँयुक्त मोर्चे की पुरानी पेंशन की लड़ाई उत्तरोत्तर प्रगति को ओर अग्रसर है।आशा है नव वर्ष में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आज की बैठक में श्री सतेंद्र भंडारी,रघुवीर भण्डारी, गणेश लाल, नरेंद्र सिंह रावत,पंकज बुटोला, पंकज नेंगी, जसपाल रावत, सुरेन्द्र नेगी, पूरन सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह नेंगी, कवीता शाह, सपना भण्डारी, सन्तोष रावत आदि उपस्थित थे,
कांग्रेस ने गैंगरेप,आरोपियों को फांसी देने की मांग
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में उत्तरप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपराधियों को संरक्षण दिये जाने का आरोप लगाया गया है। कहा कि योगी सरकार गरीबों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हिफाजत करने मे पूरी तरह से फेल हो गयी है, सिर्फ राजनीतिक रूप से समर्थ लोगों के प्रभाव में आने वाले लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो गया है, कहा कि विगत दिनों बदायूं में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर उसकी जघन्य हत्या कर दी गयी है, लेकिन योगी सरकार के द्वारा अभी तक आरोपियों को गिरप्तार करने में नाकाम रही है, कहा कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई युवतियों के साथ गैंगरेप की घटनाऐं हो चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का झूठा नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में मातृशक्ति सुरक्षति नहीं है। वक्ताओं ने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल से उत्तरप्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। साथ बंदायू की घटना के आरोपियों को तत्काल गिरप्तार कर फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, वीडी नवानी, विनीता भारती, विजय माहेश्वरी, विनोद नेगी, जितेन्द्र भाटिया, बृजपाल सिंह, हेमचंद्र पंवार, हरेन्द्र सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह मौजूद रहे।