मेनू
News

महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बनाने पर जोर दिया

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बनाने पर जोर दिया

माननीय उत्तरखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों पर आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में मैसमोर इण्टर कॉलेज पौड़ी  में नालसा( तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिये विधिक सेवाऐं) सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओें द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को  विकास खण्ड एकेश्वर, में मुख्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक के निर्देशन में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एंव वित्तीय समावेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का आयोजन क्षेत्र पंचायत प्रमुख नीरज पाँथरी की अध्यक्षता में की गयी। कार्याशाला में विकास खण्ड एकेश्वर, पोखड़ा की 120 महिला स्वंय सहायता समूह/ग्राम संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
       आयोजित कार्यशाला में क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने वहां उपस्थित महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं समूहों में जुड़े। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, समूहों को मिलने वाले समस्त फण्ड राशि स्टार्टअप, आर एफ, सी0आई0एफ0 इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। जिला सहकारी बैंक नौगाँवखाल के शाखा प्रबन्धक द्वारा महिला स्वंय सहायता समूह को डिजिटल बैकिंग के सी0सी0एल0 एंव एस0एच0जी को दिये जाने वाले वित्तीय धनराशि/ सी0सी0एल0 के लेन देन एंव लाभ की जानकारी दी गयी तथा सी0सी0 एल0 का ससमय ऋण वापसी करने पर ब्याज प्रतिपूर्ति की जानकारी दी गयी। वित्तीय समन्वय धनंजय प्रसाद भटट ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, फसल बीमा योजना, पशु बीमा योजना ,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्वि योजना तथा सी0सी0एल0 दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी ने वित्तीय समावेशन  सम्बधित जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के साथ ही अन्य विभिन्न विभागों की योजनाओें का लाभ लेकर स्वरोजगार बढाकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

मानव तस्करी के बारे में विस्तृत जानकारी

       सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी संदीप कुमार तिवारी ने सभी उपस्थित प्रतिभागीगण को मानव तस्करी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को  मानव तस्करी से सम्बन्धित कानूनों के बारे रूबरू किया। साथ ही उन्होंने जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर में कार्यरत स्थायी लोक अदालत की भूमिका तथा उपयोगिता के विषय में भी जानकारी दी।
     इस अवसर पर प्रधानाचार्य मैसमोर इण्टर कॉलेज तरूण चौफीन, रिटेनर अधिवक्ता डी०एल०एस०ए० विनोद कुमार, वरिष्ठ सहायक डी०एल०एस०ए० सम्पर्णानंद बलूनी सहित अजय पाल सिंह, अवतार सिंह, मनोज पाल तथा छात्र-छात्राएं उपस्थितरहे ।

संबंधित खबरें