खोह नदी में मिले शव की हुई पहचान
मृतक नगर निगम कोटद्वार का सुपरवाइजर निकला
कोटद्वार। सोमवार को खोह नदी में मिले शव की पहचान कोटद्वार पुलिस कर ली गई। मृतक कोटद्वार निवासी निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को लालपुल से पहले खोह नदी में मिले शव की शिनाख्त काशीरामपुर गणेश कॉलोनी निवासी संदीप रावत के नाम से हुई है। मृतक कोटद्वार नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। संदीप का शव खोह नदी में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाला और शव को कब्जे में लेकर बेस हॉस्पिटल कोटद्वार की मोर्चरी में रख दिया गया। जिसके बाद मंगलवार को मृतक के परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस ने शव की शिनाख्त उन्हें कराई।
कोटद्वार। शिक्षा के लिए संघर्षरत जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाने का बीड़ा उठाए समाज के लिए समर्पित जनप्रतिनिधी महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल पूरे उत्तराखंड में एक मिसाल बनकर निर्धन और जरुरतमंद परिवारों के लिए श्रेष्ठ जनप्रतिनिधी साबित हुए हैं। विकास खण्ड यमकेश्वर क्षेत्र के राजकीय इण्टर कॉलेज गंगाभोगपुर में एवं राजकीय इण्टर कॉलेज, लक्ष्मणझूला में कक्षा 9, 10, 11, 12 के जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा सम्बन्धी समस्त शिक्षण ज़रुरतों को अपने निजी संसाधनों से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया। महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक इन्सान तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है जब तक वह शिक्षित न हो, इसके लिए क्षेत्र के समस्त बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज गंगाभोगपुर के प्रधानाचार्य गुलशन शर्मा, प्लारे लाल रणाकोटी पूर्व प्रधान, ममता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य, संदीप नेगी प्रधान गंगाभोगपुर एवं राजकीय इण्टर कॉलेज लक्ष्मणझूला के प्रधानाचार्य मदन मोहन उप्रेती, श्री सहदेव सिंह प्रधानाचार्य हाईस्कूल कोटा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित थे।
आपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा महिला व दो बच्चों सहित विकलांग युवक को परिजनों से मिलाया
कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय से गुमशुदाओ की की तलाश हेतु विगत 28/08/2021 को वादिनी श्रीमती पिंकी पटवाल पत्नी श्री महेन्द्र सिंह पटवाल निवासी दुर्गापुरी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की तहरीर के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 211/2021 धारा 365 भादवि गुमशुदा श्रीमती लक्ष्मी पत्नी सतेन्द्र पटवाल उम्र 30वर्ष व दो बच्चे 2- सोनाक्षी पुत्री सतेन्द्र पटवाल उम्र 10 वर्ष व 3 – साहिल पुत्र सतेंन्द्र उम्र 8 वर्ष निवासीगण ग्राम साकनी बडी पो० नैथाना पट्टी मनियारस्यूं पौडी गढवाल बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मेहराजुद्दीन के सुपुर्द की गयी। अपराध की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु० पी० रेणुका देवी द्वारा अभियोग के सफल निस्तारण के लिये टीमें गठित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदया कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा उ0नि0 मेहराजुद्दीन मय आपरेशन स्माइल टीम के नेतृत्व में थाना कोटद्वार से टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गुमशुदा की तलाश गयी तो मोबाईल सर्विलांस व मुखबीर की सूचना पर गुमशुदा लक्ष्मी उपरोक्त अपने बच्चों के साथ बद्रीशपुर कालोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार में किराये के कमरे पर मिली, जिसे सुरक्षित थाने लाकर उसके पति सतेन्द्र पटवाल व अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा दिव्यांग बालक को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
पौड़ी।पुलिस मुख्यालय से गुमशुदाओं की तलाश हेतु ऑपरेशन_स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के ऑपरेशन स्माईल प्रभारी एएचटीयू श्रीमती सुमनलता के नेतृत्व में जनपद पौड़ी गढ़वाल की ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा श्री सत्य_साई_आश्रम, देहरादून में जाकर गुमशुदा बालक/बालिकाओं एवं महिला/पुरुषों के सम्बंध में जानकारी की गई तो एक बालक जिसका संस्थागत नाम गणेश उम्र-17 वर्ष जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ था। जिस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा कई प्रयास किये पर कोई सफलता नहीं मिली। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा संस्था में दाखिल दिव्यांग बालकों के आधार_कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तो दिव्यांग बालक गणेश का आधार कार्ड पूर्व से ही बना हुआ था। बालक का आधार कार्ड में असली नाम-पता मोंटू पुत्र रामजी प्रसाद निवासी गॉव धर्मपुर, पोस्ट हरनोत नालंदा, विहार था। जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा #हरनोत थाना जनपद #नालन्दा (बीहार) के थाना प्रभारी श्री देवानंद शर्मा से बालक का फोटो भेजकर परिजनों की जानकारी की गई। उनके द्वारा बताया गया कि यह गाँव हमारे थाने के अंदर ही पड़ता है। इस बालक के पिताजी का नाम रामजी प्रसाद है। बालक के पिताजी से हमारी बात हुई जिनके द्वारा बताया गया कि उनके बेटे की #मानसिक_स्थिति कमजोर है। जो तीन महीने पहले बिना बताये कहीं चले गया था। जिसको हमने काफी तलाश किया परन्तु कही नहीं मिला। बालक के परिजनों को रास्ते की ठीक से जानकारी न होने के कारण पुलिस टीम द्वारा इन्हे सहारनपुर (उ0प्र0) से ही रिसीव कर दिनाँक 25 अक्टूबर 2021 को #सत्य_साई_आश्रम देहरादून में बालक को सकुशल परिजनों सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम उ0नि0 मेहराजुद्दीन कोतवाली कोटद्वार उ0नि0वि0 श्रे० कृपाल सिंह आपरेशन स्माइल टीम, म0का0 488 नापु० कोमल कोतवाली कोटद्वार,कानि0 मुकेश मौजूद रहे।
रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा राजकीय प्राईमरी स्कूल सुखरो मे E – Learning Classes का शुभारंभ
कोटद्वार। राजकीय माॅडल प्राईमरी स्कूल सुखरो मे विघालय परिसर में आयोजित E – Learning Classes का शुभारंभ रोटरी मंडल 3100 के मनोनीत मंडलाध्य्क्ष रो○ अशोक गुप्ता द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य 2022 तक सबको साक्षर बनाने का है इसी उद्देश्य से जगह जगह E – Learning Classes खोली जा रही है जिसके माध्यम से बच्चो को शिक्षा, योग, संगीत की जानकारी दी जाती है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का कार्य किया जा सके । इसी मिशन के तहत रोटरी ने कोटद्वार में भी उक्त क्लासेस खोलने का फैसला किया है जिससे सभी शिक्षित हो सके ।विघालय की प्रधानाचार्या कल्पना तिवारी ने कहा कि शिक्षा एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है जिसमे समाज के सभी वर्गो का सहयोग जरूरी है । उन्होंने रोटरी क्लब को E – Learning Classes खोलने के लिए धन्यवाद दिया।रोटरी अध्यक्ष डा○ के एस नेगी ने अतिथियो स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा साक्षरता मिशन के तहत दो स्मार्ट क्लासेस बैंच ,शोषालय व पानी की टंकी बनवाई गयी।इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारी अभिषेक शुक्ला, सचिव ज्योति उपाध्याय, संयोजक अनीत चावला ,विवेक गर्ग ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर अध्यक्ष डा○ के एस नेगी ,सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, संयोजक अनीत चावला, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ,गोपाल बंसल, वाई पी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, अनिल भोला ,अमित अग्रवाल,दीपक भाटिया,मनीष अग्रवाल,संजीव अग्रवाल,ऋषि ऐरन, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर ,कमल गुप्ता , धीरजधर बछुवाण ,धनेश अग्रवाल, बीना रावत, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, श्रीमती ऊषा अग्रवाल ,शैवाल रावत इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रामीण उद्यमियों के लिए शुरू हुई कार्यशाला
पौड़ी/कोटद्वार।ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का उद्यम करने के इच्छुक योग्य व्यक्तिओं को सलाह, परामर्श, मार्गदर्शन व संपर्क स्थापित करने हेतु, उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास विभाग ने गढ़वाल के जनपदों के लिए *ग्रामीण बिज़नेस इनक्यूबेटर -कोटद्वार (पौडी गढ़वाल)* की शुरुआत की है।
ग्रामीण बिज़नेस इनक्यूबेटर क्या है ?
इससे ग्रामीण उद्यमियों को क्या क्या लाभ होंगे?
ग्रामीण उद्यमीयों को ग्रामीण बिज़नेस इनक्यूबेटर का लाभ लेने को क्या और कौन सी पात्रता की ज़रूरत है?
ऐसे ही सवालों की स्पष्टता एवं जनसमुदाय में जानकारी के प्रसार के हेतु पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा विकासखंड मुख्यालय साझासैंण के सभागार में दिनांक 25 अक्टूबर 2021 एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, इनक्यूबेटर के टेक्निकल एक्सपर्ट्स द्वारा नव उद्यमियों व प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। अपने उद्यम/स्वरोजगार के विचार को परखने और हकीकत में बदलने का यह एक स्वर्णिम अवसर रहा और लोगों ने अपना प्राथमिक पंजीकरण कार्यशाला के दौरान ही करवाकर आवदेन प्रक्रिया की शुरुवात के विषय में जाना।इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। जिसमें सामान्य व्यक्ति से लेकर पहले से कोई व्यवसाय कर रहें व्यक्ति, स्वयं सेवी संस्था(NGO ), स्वयं सहायता समूह (SHG), फ़ूड प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन (FPO ) ग्रोथ सेंटर से सम्बंधित लोगो ने स्वयं तो इस अवसर का लाभ लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आतिथी परियोजना निदेशक पौड़ी श्री संजीव कुमार राय, GMDIC मृत्युंजय सिंह, 7 ब्लॉक के BDO , BMM रंजन माथुर, कमल बहादुर, स्थिता, हिमांशु, सैनसिंह राणा, रोहित और जयशंकर थपलियाल आदि मौजूद रहे।