मेनू
News

कोटद्वार विधानसभा श्रेष्ठ या कोटद्वार नगर निगम……?

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार विधानसभा श्रेष्ठ या कोटद्वार नगर निगम……? 

रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार “पदम”

   

  उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बद्रीनाथ केदारनाथ के प्रवेशद्वार  सिद्धबली बाबा पीठ की भूमि व राजा भरत की जन्म व क्रीड़ा भूमि के नाम से प्रसिद्ध कोटद्वार जिसे गढ़वाल की राजनीति का शतरंज की बिसात का मैदान भी कहा जाता है, उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार दो शसक्त महिला जनप्रतिनिधियों और दो राष्ट्रीय दलों की उत्तराखंड के दो राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक परिवारों की महिला शक्ति के भरोसे कोटद्वार की जनता ने तो दोनों दलों पर आस्था जताते हुए अपना जनादेश इस भरोसे सौंपा कि कोटद्वार में मातृशक्ति के आशीर्वाद से विकास की गंगा बहेगी.

   कोटद्वार का सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य पिछले कुछ वर्षों से कोटद्वार में विकास के नाम पर जनता की प्रतिक्रिया तो डबल इंजन पर निर्भर है परन्तु दोनों जनप्रतिनिधि जिस प्रकार अपने राजनीतिक परिवार की विरासत के आधार पर अहम की आड़ में कोटद्वार के विकास से खेला कर रहे हैं वह कोटद्वार की जनता को साफ दिखाई दे रहा है. कोटद्वार की जनता द्वारा डबल इंजन, डबल राजनीतिक परिवारवाद को संरक्षण और दो धुरविरोधी राजनीतिक दलों को कोटद्वार की जिम्मेदारी दी उससे कोटद्वार की जनता का साफ उद्देश्य था कि कौन राजनैतिक दल कार्यक्षमता में श्रेष्ठ होगा, किस राजनीतिक परिवार की संबैधानिक ताकत और कार्यक्षमता में अव्वल होगा के आधार पर जनादेश देकर अपना निर्णय दिया लेकिन कोटद्वार को क्या दोनों राजनीतिक दलों, राजनीतिक परिवार की क्षमताओं का लाभ मिला…? 

 लोक संवाद टुडे आज अपने पाठकों और व्यूवरों के समक्ष कोटद्वार की प्रतिभाशाली, ताकतवर और राजनीतिक विरासत की कार्य क्षमताओं से भरपूर मातृशक्ति का आकलन करने अपने आंतरिक मन से कोटद्वार के विकास के आईने को देखकर विश्लेषण करने का अनुरोध करता है. तथा निम्नलिखित बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध भी करता है.

दो महिला जनप्रतिनिधियों की संबैधानिक कार्यक्षमता में श्रेष्ठ कौन….? 

  कोटद्वार की जनता का भाजपा कांग्रेस को सत्ता सौंपना कितना कारगर….? 

 कोटद्वार के विकास कार्यों की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष की या महापौर की….? 

  कोटद्वार में कितना कारगर है बाहरी और भीतरी का विकास कार्यों में भागीदारी….? 

 कोटद्वार की जनता किसके कार्यों से है संतुष्ट, विधानसभा अध्यक्ष/विधायक….? महापौर/मेयर….? 

 कोटद्वार के विकास के लिए सरकार जिम्मेदार या जनप्रतिनिधियों की कार्यक्षमता….? 

 कोटद्वार में किन मूलभूत जरुरतों की है आवश्यकता….? 

 कोटद्वार की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क, बिजली, पानी,उद्योग, व्यापार, कृषि, यातायात, कानून व प्रशासनिक व्यस्थाओं पर कितना संतुष्ट जनता….?

संबंधित खबरें