मेनू
News

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मादा हाथी का शव

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मादा हाथी का शव

कोटद्वार| लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज  में चिलरखाल बैरियर के नजदीक खेत के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मादा हाथी का शव मिलने से वन विभाग में अफरातफरी मच गई।  हाथी की डेड बॉडी मिलने की सूचना पर डीएफओ लैंसडौन, एडीओ ,रेंज अधिकारी व एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम हाथी की मौत के कारणों की जांच में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार मादा हाथी पर चोट आदि का निशान प्रथम दृष्टया नहीं पाया गया है। हाथीनी की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा।

एकेश्वर में जल संकट व बढ़ती महंगाई पर आप ने किया प्रदर्शन ।

सतपुली । विकासखंड एकेश्वर के अन्तर्गत एकेश्वर बाजार में आज रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एकेश्वर के विभिन्न गांवो में हो रही जल समस्या व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा बढ़ती महंगाई व एकेश्वर के गांव में हो रहे जल संकट को लेकर खाली सिलेंडर व खाली बाल्टियों के माध्यम से रोष प्रकट किया गया ।

प्रदर्शन के दौरान आप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा कि यदि शासन प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द एकेश्वर के डीब, श्रीकोट, गोर्ली, किमोली श्रीकोटखाल आदि गांवो में पानी नही आता तो आम आदमी पार्टी इसके लिए उग्र आंदोलन करेगी ।

प्रदर्शन के दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, अंकित नेगी, अनीता रावत सहित गोर्ली ग्रामसभा व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

 

कैप्शन- एकेश्वर में जल संकट व बढ़ती महंगाई पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता ।

ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध स्वरूप किया प्रदर्शन

लैंसडाउन । लैंसडाउन में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गैस पर पेट्रोल के दामों पर हो रही बेहताशा वृद्धि को लेकर उग्र प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया गया साथ ही विरोध स्वरूप गांधी चौक में चूल्हे में रोटियां शेक व वाहनों को रस्सी के सहारे खींचकर विरोध का इजहार किया गया । इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला की अगुवाई में उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा डीजल ,पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी कर दी गयी है । जिसके कारण देश में मंहगाई को बल मिलेगा । पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से जहां यातायात के साधन मंहगे हो जायेंगे और उसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा । गैस के दामों में बढ़ोत्तरी होने से आम लोगों की रसाई पर भी बहुत प्रभाव पड़ेगा ।  भारत की तुलना में पड़ोसी देशों में पट्रोल व डीजल की कीमतों में बहुत अन्तर है । केन्द्र और राज्य सरकार आम जनता से पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में मूल्य वृद्धि कर चुनाव के लिए अपना खजाना भरने में लगी है। ऐसे में देश की जनता पर डीजल, गैस व पेट्रोल के दाम बढ़ाकर मंहगाई को बढावा देना दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि मंहगाई से जूझती देश की जनता को राहत दिलाने के लिये केन्द्र सरकार को पेट्रोल , डीजल व गैस के दामों में की गयी बढोत्तरी को वापस करने के लिए निर्देश दे । इस अवसर पर लैंसडौन विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष जहरीखाल होशियार सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष महिपाल रावत, कल्याण, शशि रौतेला, शशि कला नेगी, गौरव पुंडीर, कमल, रोहित चौहान, आदित्य मोहन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

भर्ती रैली में मेडिकल पास अभ्यर्थियों को 22 फरवरी से 24 फरवरी तक लिखित परीक्षा के मिलेंगे प्रवेश पत्र 

 लैंसडाउन भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार  कोटद्वार भर्ती रैली वर्ष 2020-21 के सभी चयनित अभ्यर्थीयों को यह सूचित किया जाता है कि जो अभ्यार्थी MH देहरादून के द्वारा MEDICAL फिट हुए है , उन सभी अभ्यर्थीयों को परीक्षा में भाग लेने के लिए Admit Card दिनांक 22 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय , लैन्सडौन में वितरित किए जाएंगे | SoI CIk / SKT और SoI NA के लिए चयनित हुए अभ्यर्थीयों की परीक्षा अब 25 अप्रैल 2021 कि जगह 28 फरवरी 2021 को लैन्सडौन के Bhawani Dutt Joshi Ground , GRRC में होगी । जिन अभ्यर्थीयों ने अपना NEW Admit Card सेना भर्ती कार्यालय , लैन्सडौन से अभी तक प्राप्त नहीं किया है , वह अभ्यार्थी दिनांक 24 फरवरी 2021 से पहले अपना NEW Admit Card सेना भर्ती कार्यालय , लैन्सडौन से प्राप्त करे । सभी चयनित अभ्यार्थी परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा स्थल पर दिनांक 27 फरवरी 2021 को रात्रि 11 बजे report करे और ठंड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपडे लेकर परीक्षा स्थल आए । सभी अभ्यार्थी अपने साथ Clip Board , Pen , Mask , Sanitizer और पीने का पानी भी साथ लेकर आए ।

संबंधित खबरें