मेनू
News

कोटद्वार की आश्रिति रावत ने गणित विषय में उत्तीर्ण की यू सेट परीक्षा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार की आश्रिति रावत ने गणित विषय में उत्तीर्ण की यू सेट परीक्षा 

   कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आश्रिति रावत पुत्री सत्येंद्र सिंह रावत ने गणित विषय में प्रथम प्रयास में ही यू सेट 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता ,कॉलेज और प्राध्यापकों को गौरवान्वित किया है। आश्रिति ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों व माता पिता को दिया है।

  इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने गणित विभाग व आश्रिति को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया । गणित विभाग प्रभारी डॉ.तृप्ति दीक्षित ने छात्रा को अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए नेट जेआरएफ की परीक्षा भी उत्तीर्ण करने के लिए प्रेरित किया। गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ अजय सिंह ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए आगे बढ़ने के लिए हर संभव मार्गदर्शन करने का वादा किया। आश्रिति की उपलब्धि से गणित विभाग सहित पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।के साथ ही महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापको ने भी हर्ष व्यक्त किया।

गढ़वाल राइफल रैजिमेन्टल, लैन्सडाउन द्वारा गब्बर सिहं कैम्प कोटद्वार मे भूतपूर्व सैनिको, वीर नारीयो के लिए गौरव सेनानी रैली का आयोजन 

 कोटद्वार। गढवाल राइफल्स रेजिमेन्टल लैंसडाउन द्वारा गब्बर सिहं कैम्प, कोटद्वार में दिनांक शनिवार को भारतीय सशस्त्र बलों के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में गढवाल क्षेत्र के करीब 850 भूतपूर्व सैनिकों, 26 वीर नारियों और उनके आश्रितों ने भाग लिया ।

ले० जनरल जुबिन ए मिनवाला, ए०वी०एस०एम०, वाई०एस०एम जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तर भारत एरिया, मेजर जनरल आर प्रेम राज, एस०एम, वी०एस०एम, जनरल आफिसर कमांडिंग, उत्तराखण्ड सब एरिया, ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी, कमांडेन्ट गढवाल राइफल रेजिमेन्टल केन्द्र और सेना एवं सिविल प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस कार्यकम के दौरान उपस्थित थे।  रैली मे भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितो को सैन्य एवं सिविल प्रशासन के साथ बातचीत करने अनिर्णित / लम्बित मुद्धो को हल करने और सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नवीनतम सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक संयुक्त मंच प्रदान किया। मुद्दों को नियत समय पर हल करने और सार्थक निवारण प्रदान करने के लिए रैली स्थल पर सेना और सिविल प्रशासन के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। वीर नारियों एवम् वार वेटरन को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।रैली का यह आयोजन बड़ी सफलता के साथ समाप्त हुआ और गढवाल राइफल रेजिमेन्टल केन्द्र की और सिविल प्रशासन के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों से सम्पूर्ण किया गया। भूतपूर्व सैनिक समुदाय के साथ सार्थक बातचीत के परिणाम स्वरूप रैली के दौरान कई सस्थाओ के समन्वय से वास्तविक समय में उनकी समस्याओं का निवारण किया गया । रैली मे शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

संबंधित खबरें