मेनू
News

कोटद्वार विधानसभा में गौरव सेनानी जुटे आम आदमी के कार्यक्रम में

रिपोर्टर: Author August 5, 2026


कोटद्वार विधानसभा में गौरव सेनानी जुटे आम आदमी के कार्यक्रम में 

गौरव सेनानियों ने कोटियाल से कोटद्वार की विकास का मांगा ब्लूप्रिंट 

स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन, बेरोजगारी, कोटद्वार की सीवरेज और ड्रैनेज के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी से खंगाली पार्टी की सोच

आम आदमी के मुख्यमंत्री का चेहरा कोटियाल ने गौरव सेनानियों को उत्तराखंड को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने का किया आह्वान

उत्तराखंड का विकास करना, आम आदमी के लिए चैलेंज है, जैसे दिल्ली को बदला वैसे ही उत्तराखंड को बदलेंगे

गौरव सेनानी और सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग  जब आंतकवाद और देश के दुश्मनों पर पर मौके की नजाकत के आधार पर प्लानिंग कर काबू पा सकते हैं तो उत्तराखंड की जरुरतों के हिसाब से प्लानिंग कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

कोटद्वार विधानसभा के लिए योग्य और कर्मठ प्रत्याशी साबित होंगे अरविंद वर्मा। युवा ऊर्जा का व युवा नेतृत्व कोटद्वार को विकास की दौड़ में विजेता बना सकता है। बूढ़ी सोच, बूढ़े प्रत्याशी और बूढ़ी पार्टियों की पुरानी सोच कोटद्वार को मोटरनगर जैसे गड्ढों में धकेल देगी।

लैंसडाउन में यूथ वोटर फेस्टिवल और महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित 

 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के  मद्देनजर मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु आज स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट (एसएसआई) हॉल एवं मैदान सुरजन ऑडिटोरियम, गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में यूथ वोटर फेस्टिवल और महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड श्रीमती सौजन्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में अपने मतदान का  प्रयोग कर, मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

 आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ  दिलाई गई तथा मतदान का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र चुनाव चौपाल मटके में डाला गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गत निर्वाचन में विधान सभा क्षेत्र लैंसडाउन का वोटिंग प्रतिशत कम रहने, और स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह कार्यकम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर उनके द्वारा कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट आदि के संबंध भी जानकारी दी गई। उन्होंने वीवीपेट के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद वीवीपेट में एक पर्ची आती है, जिसको देखकर मतदाता जान सकता है कि उसने जिसको मतदान किया वो सही है की नही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 95 हजार सर्विस वोटर है, जो पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर उनके द्वारा मतदाताओं के सवालों का जवाब दिया गया तथा उनकी शंकाओ का निदान किया गया। उन्होंने कहा कि  5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के बाद नए वोटर्स के एपिक कार्ड पोस्ट सर्विस से उपलब्ध कराए जायेंगे।

इस मौके पर उनके द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत डेमो पोलिंग बूथ का निरीक्षण, स्वीप के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट और रंगोली का भी निरीक्षण किया गया।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर गढ़वाल रेजीमेंट हरमीत सेठी ने कहा कि अपने मत को व्यर्थ न जाने दें। कहा की प्रत्याशी की दूरदर्शिता को देखते हुए, उसको मतदान कर सकते हैं। कहा की आगामी विधान सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर देश के विकास में अपना योगदान दें।
वहीं राज्य स्तरीय स्वीप कॉर्डिनेटर सुजाता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से निर्वाचन संबंधित प्रश्नोत्तरी कर जानकारी प्राप्त की तथा सही जवाब देने वालो को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर परम रंग मंच सांस्कृतिक दल के कलाकारों के द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से जागो रे जागो तथा पीजी कॉलेज कोटद्वार के छात्र छात्राओ द्वारा नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।वहीं एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी लैंसडाउन स्म्रता परमार, पीडी संजीव कुमार रॉय, पीएम स्वजल दीपक रावत, नेहरू युवा कल्याण अधिकारी शैलेश भट्ट, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल सहित अन्य अधिकारी, सैन्य जवान व स्थानीय निवासी उपस्थित ।

संबंधित खबरें