मेनू
News

सतपुली के समीप मजदूर के दो साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सतपुली के समीप मजदूर के दो साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला 

पौड़ी/सतपुली। मानव वन्यजीव संघर्ष पौड़ी जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा। रोड चौड़ीकरण में काम कर रहे नेपाली मजदूर के दो साल के बच्चे को मजदूरों के टेंट में घुसकर लगभग 7:30 से 8:०० के बीच में गुलदार ने मासूम दो साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजन टेंट के बाहर खाना बना रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा वनविभाग व पुलिस को सूचित कर दिया है। खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं लगा।

संबंधित खबरें