मेनू
News

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिलाओ को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

कोटद्वार।नगर कोटद्वार क्षेत्र के आम पड़ाव इलाके में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान स्थिति में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मृतक के भाई को सुबह लगी जब वह घर पहुंचा। मृतक के भाई ने तत्काल इसकी सूचना कोटद्वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले कि तफ्तीश में जुट गई है।  

इस पूरे प्रकरण में कोटद्वार सीओ अनिल कुमार जोशी के मुताबिक आम पड़ाव इलाके से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने घर के कमरे में लहू लुहान स्थिति में मृत पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है वही प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ सनी पुत्र  मूलचंद निवासी आमपड़ाव के रूप में हुई है जो की पेंटर का काम करता था। वहीं मृतक चरस व शराब का भी आदि था। प्रकरण की जांच की जा रही है। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि एक शनि नाम का व्यक्ति अपने बड़े भाई के साथ रात को पी खा कर कमरे पर आया था बड़ा भाई छोटे भाई को कमरे पर छोड़ कर अपनी बुआ के घर चला गया था। नशे की हालात में युवक ने खुद ही चाकू या चम्मच से अपने गले को काट दिया है। अगर कोई और करता तो निशान सार्क होता, लेकिन कुछ नही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : माँ की ममता पर भारी रही देश सेवा

कोरोना वायरस  जंग में कॉन्स्टेबल अंजू रावत ने किया ईमानदारी से दायित्वों का निर्वाह 

ममता पर देश सेवा को दी प्राथमिकता

कोटद्वार । सिद्वान्तिक तौर पर महिला दिवस उन औरतों को समर्पित होना चाहिए जिन्होनें अपनी स्वतन्त्रता को साथ लेकर न केवल अपने लिए बल्कि औरों के लिए भी नए आयाम और मापदण्ड़ पेश किए और अपनी दृढ़ता गुणवता मजबूती, बहादुरी व संवेदनशीलता का प्रमाण दिया। महिला दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर दिल तो करता है हम विकासशील, प्रतिभाशाली और शक्तिशाली महिलाओं के बारे में व उनके शोर्य के बारे में चर्चा करें और आपको उनसे अवगत करवाएं जिसमें हम सब हर्षोउल्लास और उत्साह से भर जाएं।महिला दिवस पर बात कर रहे हैं AHTU कोटद्वार में तैनात महिला कांस्टेबल अंजू रावत की । लॉकडाउन में अंजू रावत ने मां की ममता से ऊपर देश की सेवा को प्राथमिकता देते हुए वह कोरोना काल के पहले दिन से ही लोगों को समझाने बुझाने में लगी रही । कॉन्स्टेबल अंजू रावत ने लाकडाउन में निर्धन लोगों की बहुत मदद की अपने खर्चे से राशन दिलाना, लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना सहित कहीं ऐसे कार्य किए जोकि आज समाज के लिए मिशाल है ।महिला कांस्टेबल अंजू रावत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार काफी गंभीर है। महिला अपराध को रोकने के लिए पुलिस भी चौकन्नी है। महिलाओं के मन से असुरक्षा की भावना दूर करना हमारी प्राथमिकता है। हमें इस तरह कार्य करना होगा जिससे छात्राएं निर्भीकता पूर्वक स्कूल, कालेज जा सके। AHTU में होने के नाते हमें हर छोटी बड़ी बात को गंभीरता से लेना पड़ेगा। अपने अच्छे कार्यों से मित्र पुलिस की अवधारणा को साबित करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होती है । 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिलाओ को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित 

कोटद्वार।रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिलाओ श्रीमती माधुरी रावत , श्रीमती मन्जू डोबरीयाल व डाॅ नम्रता त्रिपाठी को सम्मानित किया गया ।नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओ को अपने कर्तव्यो के प्रति जागरुक होना चाहिए । समाज मे बेटियो को हीन भावना से देखा जाने की गलत परम्परा है ।आज बेटिया हर क्षेत्र मे बेटो से आगे है ।रोटरी अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने उपस्थित अतिथिओ  का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाए समाज की मार्गदर्शक ही नही अपितु प्ररेणा स्त्रोत भी होती है । रोटरी क्लब कोटद्वार हमेशा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को प्रोत्साहित करता रहता है ।इस अवसर पर विजय माहेश्वरी  , इनरव्हील की अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, ने भी विचार व्यक्त किए ।

 कार्यक्रम का संचालन संध्या नेगी व सीमा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया ।  इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ नम्रता त्रिपाठी , भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड की राजभाषा अधिकारी श्रीमती माधुरी रावत , व पैरामेडिकल स्टाॅफ  श्रीमती मन्जू डोबरीयाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल उड़ाकर व प्रशस्तिप्रत्र देखकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा जोशी को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल,सचिव गुरुबचन सिंह  , कोषाध्यक्ष सचिन गोयल,ज्योति उपाध्याय,विजय माहेश्वरी,डी पी सिंह, अशोक अग्रवाल,के एस नेगी, वाई पी गिलरा, संजीव अग्रवाल,  मंयक कोठारी, दिनेश रस्तोगी,  ऊषा अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता, अनिल कुमार भोला,  विजय माहेश्वरी जूनियर,  धनेश अग्रवाल, ऋषि ऐरन, डॉ एन पी पोखरियाल,  नितिन  , मनीष अग्रवाल इनरव्हील अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, राजबाला अग्रवाल, शशि गुप्ता इत्यादि रोटरी सदस्य,  इनलव्हील सदस्य,  एनीज उपस्थित थी । 

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने  जिला चिकित्सालय पौड़ी में कोविड-19 वैक्सीनेश का दूसरा टीका लगवाया

कोटद्वार।जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज जिला चिकित्सालय पौड़ी में कोविड-19 वैक्सीनेश का दूसरा टीका लगवाया। वैक्सीनेश टिकाकरण के बाद जिलाधिकारी 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में आराम की, जहां उन्होने टीका लगा चुके लोगों से बाचचीत की। उन्होंने समस्त कोरोना वरियर्स व अन्य नागरिकों से भी टीकाकरण लगवाने की अपील की। इस दौरान वहां मुख्यचिकित्साधिकारी, एसीएमओ, सीएमएस सहित अन्य मौजूद रहे।जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आज अपराह्न 3ः00 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड-19 का दूसरा टीकाकरण से पूर्व पंजीकरण, आईडेंटिफिकेशन सहित सभी औपचारिकताएं निर्धारित मानक के अनुरूप पूरी की। जिलाधिकारी ने टिकाकरण के बाद 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन कक्ष विश्राम की। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां टीका लगवाने आयी महिलाओं एवं अन्य से बातचीत भी की।जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि समस्त नागरिकों को कोविड-19 वेक्सीनेश टीका लगवाना अनिवार्य है, जिससे देश कोरोना से जंग जीत सके। उन्होंने कहा कि कोविड टीका लगाने हेतु पंजीकरण करने के बाद फोन के माध्यम से मैसेज किया जाता है, और उसमें टीका लगाने की तिथि पर ही टीका लगवाएं। कहा कि पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका भी जरुर लगवाएं। उन्होंने आम जनमानस को अधिक से अधिक संख्या में कोविड टिकाकरण में प्रतिभाग कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, एसीएमओ डॉ. जी. एस. तालियान, सीएमएस डॉ. आर. एस. राणा सहित अन्य उपस्थित थे। 

संबंधित खबरें