मेनू
News

कोटद्वार पुलिस के लिए दुखद घटना गस्त के दौरान जंगली हाथी ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार पुलिस के लिए दुखद घटना 

 गस्त के दौरान पुलिस कांस्टेबल को जंगली हाथी ने कुचला

मृतक आरक्षी मंजीत सिंह को जनपद पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 


 सोमवार के दिन की शुरुआत जनपद पौड़ी गढ़वाल और पौड़ी पुलिस के लिए दुखद घटना के साथ हुई। रोजाना की तरह कोटद्वार में ए एस पी कार्यालय में तैनात पुलिस कांस्टेबल अपने सहयोगी के साथ रुटीन कार्य से कोटद्वार के पहाड़ी क्षेत्र में निकले थे, 500 मीटर की दूरी ही तय कर पाए कि अचानक सड़क से सटे जंगल से जंगली हाथी उनके सामने आ गया। साथी तो जान बचाने में कामयाब हो गया परन्तु मंजीत हाथी ने कुचल डाला। सूचना मिलने पर पुलिस मंजीत को कोटद्वार बेस हास्पीटल में लाई, परन्तु डाक्टर मंजीत को बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी मंजीत सिंह एंव सीआयू में तैनात आरक्षी अमित जो आज दिनांक 25.04.2022 को राजकीय कार्य हेतु पुलिण्डा क्षेत्र में जा रहे थे, जिन पर पुलिण्डा तिराहा से लगभग 500 मीटर आगे सड़क पर हाथी द्वारा हमला किया गया। जिस से आरक्षी मंजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया गया। जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कार्यवाही के कोतवाली कोटद्वार परिसर में आरक्षी मंजीत सिंह को जनपद पुलिस द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद देहरादून भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें