मेनू
News

अपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग ने की लगाई शर्त

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 अपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों को  राष्ट्रीय स्तर के (जिनकी प्रसार संख्या 75000 हो) तथा एक स्थानीय समाचार पत्र (जिसकी प्रसार संख्या 25000 हो) में प्रकाशित कराना अनिवार्य होगा।

निर्वाचन आयोग के नारे चुनाव लडने के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पहली बार अपराधी प्रवृत्ति के प्रत्याशियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ऐसे प्रत्याशियों के लिए नियमानुसार 03 अवसरों पर अपने अपराधिक पृष्ठभूमि के विवरण को कम से कम एक राष्ट्रीय स्तर के (जिनकी प्रसार संख्या 75000 हो) तथा एक स्थानीय समाचार पत्र (जिसकी प्रसार संख्या 25000 हो) में प्रकाशित कराना अनिवार्य होगा।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु आज एनआईसी कक्ष में ई0एम0स0 साफ्टवेयर के माध्यम से ई0वी0एम0 मशीनों का प्रथम रैण्डमाईजेशन राजनैतिक पार्टी के प्रधिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित प्रतिनिधियों को सुविधा पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशी नामांकन, शिकायत, चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधित सुविधा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकतें हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के प्रस्तावक उसी विधानसभा से होने चाहिए जिस विधानसभा से प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा हो। कहा कि नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ दो ही लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे तथा दो गाड़ियो की परमिट दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पूर्ण रूप से कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें, जिससे कोविड का खतरा न बना रहे।

   जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 जोगदण्डे ने ई0वी0एम0 मशीनों का प्रथम रैण्डमाईजेशन के दौरान राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को साफ्टवेयर के माध्यम से अवगत कराया गया। इस अवसर पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, आम आदमी पार्टी, बसपा सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को रैण्डमाईजेशन गतिविधि की सूची भी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि प्रत्याशियों द्वारा समाचार पत्रों या प्रिंटिग प्रेस में जो भी छपवाई करानी होगी वह उसकी परमिट एमसीएमसी कमेठी से लेना आवश्यक है। साथ ही उन्होेने कहा कि पार्टी या प्रत्याशी द्वारा चुनाव में जो भी खर्चा किया जाएगा उसका खर्चा भी प्रत्याशी के नाम पर जोड़ा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि प्रत्याशियों तथा पार्टी को माननीय सर्वोचय न्यायालय के निर्णय तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार 03 अवसरों पर अपने अपराधिक पृष्ठभूमि के विवरण को कम से कम एक राष्ट्रीय स्तर के (जिनकी प्रसार संख्या 75000 हो) तथा एक स्थानीय समाचार पत्र (जिसकी प्रसार संख्या 25000 हो) में प्रकाशित कराना अनिवार्य होगा।
   इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, ईवीएम नोडल अधिकारी धन सिंह कोठियाल, सहायक नोडल नवीन लाल वर्मा, सुविधा पोर्टल नोडल अधिकारी एसके वर्मा, राजनैतिक पार्टी से दिगम्बर सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, अद्धैत बहुगुणा, ओपी जुगराण, महंगी राम, त्रिलोक रावत, मनोहर लाल पहाड़ी पूनम टम्टा सहित अन्य उपस्थित रहे।


पौड़ी जिले में पहले दिन 06 विधानसभाओं में 10 नामांकन पत्र बीके, एक प्रत्याशी ने किया नामांकन 
कोटद्वार से रोहित डंडरियाल ने  किया नामांकन ।


विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 मध्य नजर रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से आज समस्त विधानसभाओं के नामांकन कक्षों, एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांकन कक्ष के बाहर सैनेटाइजर तथा कूड़ादन रखना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि नामांकन कक्षों में कार्य कर रहे कार्मिक नियमित रूप से मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे। उन्होंने कहा कि जिन-जिन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र व नामांकन किया जा रहा है उनकी जानकारी पंजिका में दर्ज करना सुनिश्चित करें।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नामांकन कक्षों में तैनात आरओ व कार्मिकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने नामांकन कक्षों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा की नामांकन प्रक्रिया 03ः00 बजे तक ही करें। कहा कि प्रत्याशियों के नामांकन करते समय सही स्थान पर हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करें। कहा की प्रत्याशियों के पत्रों की भली-भांति जांच करना करें। इसके अलावा एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें।

 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत आज नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 06 विधानसभाओं में कुल नामांकन 01 तथा कुल नामांकन पत्र 10 बीके।

 पौड़ी 03, श्रीनगर 03, चौबट्टाखाल 01, लैंसडाउन 01, कोटद्वार 02 तथा यमकेश्वर 0 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए। साथ विधानसभा कोटद्वार हेतु रोहित डंडरियाल द्वारा नामांकन किया गया।

संबंधित खबरें