कोराना संक्रमण काल में काम करते शहीद होने पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक दिया जलाने की अपील
कोरोना शहीदों को कर्मचारी देंगे 1 जून को श्रद्धांजलि,रात 8 बजे जलाएंगे एक दीपक
देश और प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी में कई कोरोना योद्धाओं ने अपने प्राण गंवा चुके हैं। ऐसे महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) द्वारा 1 जून रात 8 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कार्मिकों से अपील करते हुए कहा है अधिकाधिक कार्मिक साथी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्माओं की शांति की प्रार्थना करें। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी में कहा है कि कोरोना शहीदों ने दूसरी लहर के खतरे को जानते हुए भी वेक्सीनेशन बिना दिन रात स्वास्थ्य व शासन प्रशासन सेवाओं में अपना योगदान दिया है। यह अत्यंत दुःखद है कि इस महामारी से लड़ते हुए कई कार्मिक शहीद हो गए हैं । निरन्तर चल रही इस संकट की घड़ी में कोरोना योद्धाओं की शहादत के प्रति कृतज्ञता व सांत्वना व्यक्त करने के लिए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस देशव्यापी कार्यक्रम में सम्पूर्ण देश के कार्मिक 1 जून रात्रि 8 बजे एक दीपक जलाकर सभी कोरोना शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि साथी कार्मिकों के कोरोना के कारण असमय जाने के दुःख को बाँटने और कोरोना योद्धाओं की शहादत पर श्रद्धांजलि देने हेतु प्रदेश के समस्त कार्मिकों से निवेदन है कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग अवश्य करें और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े होते हुए उन्हें सम्बल प्रदान करें। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा कि देश मे कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कोरोना योद्धाओं को अपनी चपेट में लिया है। उसके बावजूद कार्मिक लगातार अपनी सेवाओं में निडर खड़े हैं । जो साथी कोरोना से लड़ते लड़ते शहीद हुए हैं उनकी स्मृति में देश्वयापी श्रद्धाजंलि कार्यक्रम रखा गया है। सभी कार्मिक 1 जून को कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए एक दीपक अवश्य जलाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा है कि संयुक्त मोर्चा के स्तर पर कई राहत कार्यक्रम चलाकर जरूरत मन्दो तक सहायता पहुँचाने का काम जारी है। 1 जून को कोरोना योद्धाओं की शहादत पर श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी जिसके लिए साथी कार्मिक एक दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के बगैर इस महामारी से लड़ना सम्भव नहीं था और इस जंग में हमारे बीच से कई साथी काल का ग्रास बन गए । ईश्वर से उन पुण्यात्माओं की शांति प्रार्थना हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी साथी प्रतिभाह करते हुए 1 जून को एक दीपक अवश्य जलाएं।
प्रदेश प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि इस महामारी में जो देश की ढाल बनकर खड़े रहे वो मात्र कोरोना योद्धा थे । चाहे वो पुलिस प्रशासन हो या स्वास्थ्य या कार्मिक हर किसी ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर हज़ारों जिंदगियों को बचाया है। यदि आज हम सभी अपने घरों में सुरक्षित हैं तो इसके पीछे कहीं न कहीं इन्हीं कोरोना योद्धाओं की वीरता इसका कारण है। इस महामारी के साथ जंग में जो भी कोरोना योद्धा शहीद हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी कार्मिकों से निवेदन है कि एक दीपक अवश्य प्रज्जवलित करे।
उत्तराखंड के प्रवासी दिल्ली के युवाओं ने पौड़ी जिले को भेजी मेडिकल राहत सामग्री
वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण काल में कोरोना से लड़ाई लड़ने हेतु आम से लेकर खास हर कोई कोविड राहत सामाग्री उपलब्ध कराकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम आज उत्तराखण्ड मूल के वर्तमान में दिल्ली निवासरत युवाओं ने जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे को व्यक्तिगत रूप से 03 ऑक्सीजन काॅन्सट्रेटर, 150 ऑक्सीमीटर तथा 500 दवाई किट गरीब एवं असहाय लोगों की मदद के लिए उपलब्ध कराई। कोरोना से लड़ने के लिए युवाओं की इस अभिनव पहल का जिलाधिकारी ने स्वागत करते हुएं कहा कि सभी को इस महामारी मे अपना सहयोग करना चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए सामाग्री उपलव्ध कराने वालों में राजेश पंत, अनिल रावत तथा मनमोहन सिंह खत्री शामिल थे।
पुलिस ने मृतक वृद्ध महिला का किया अंतिम संस्कार, कोराना पाज़िटिव होने पर ग्रामीणों ने बनाई दूरी
कोटद्वार। कोराना महामारी ने आपसी सहयोग, भाईचारा,और मानवता को को भी बिमार बना दिया है। जो लोग दुख-सुख में एक दूसरे के सहयोगी हुवा करते थे,वे कोराना के चलते सबसे पहले बिदकने लगे हैं। अब ऐसे में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मिशन हौसला” मुहिम के तहत पुलिस द्वारा असहाय/जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है मिशन हौसला के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा बीमार, असहाय और बुजुर्गों की मदद की जा रही है, वहीं जिन परिवारों के सदस्य कोराना के कारण स्वर्ग सिधार रहे हैं तथा उन्हें अंतिम संस्कार में कांधा देने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं तो स्थानीय पुलिस द्वारा मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है । ऐसा ही एक मामला थाना रिखणीखाल को सूचना प्राप्त हुयी कि एक बुजुर्ग महिला बिलोरी देवी पत्नी गेन्दो सिंह निवासी ग्राम सिनाला उम्र 85 वर्ष की मृत्यु हो गयी है जो अपनी बेटी कादम्बरी के घर ग्राम बड़खेत मल्ला रिखणीखाल में रह रही थी तथा कादम्बरी देवी का परिवार कोरोना पॉजिटिव है इस डर से कोई भी व्यक्ति बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने नही आ रहा है। इस पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल श्री प्रमोद शाह द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाने से पुलिस बल (कान्स. ललित कान्स. दीपक होगा0 प्रवीण, होगा0 पंकज व पी0आर0डी0 सुभाष) को भेजा गया जिनके द्वारा पी0पी0ई0 किट पहनकर एवं पूर्ण सावधानी के साथ उक्त महिला के शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के पश्चात समस्त कर्मियों को सैनेटाईज किया गया।

