कोटद्वार बार एसोसिएशन के चुनाव में ग्यारह प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला
सहसचिव का निर्विरोध निर्वाचित होना तय
कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वार के 29 अप्रैल को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे और अंतिम दिन अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पद पर एक-एक, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कुल पांच पदों के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सहसचिव पद पर महज कृष्ण कुमार भारद्वाज की ओर से एकल नामांकन कराए जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सजवाण और सहायक चुनाव अधिकारी अनुज भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए आशुतोष देवरानी, उपाध्यक्ष पद के लिए शोभा बहुगुणा भंडारी, सुनील डोबरियाल ने नामांकन के पर्चे भरे। सचिव पद के लिए पंकज चमोली, सहसचिव पद के लिए कृष्ण कुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम सिंह, रजनीश रावत ने नामांकन कराया। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन होने से इन पदों पर सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दोपहर दो बजे से मतगणना होगी और शाम को ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा को लगातर तीसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार
पौड़ी जिले के लोकतंत्र की प्रथम इकाई का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत होकर जिले का बढ़ाया गौरव
कोटद्वार।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बेविनार के माध्यम से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए पुरस्कार तथा स्वामित्व कार्डों का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली पांच से पचास लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि विजेता पंचायतों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई। जनपद के द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 के तहत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार एवं 25 लाख की धनराशि दी गई। इस अवसर पर जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा को विधायक मुकेश सिह कोली तथा जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख को लगातर तीसरी बार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। कहा कि महेंद्र राणा के प्रमुख रहते समय उनके द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया गया है। जिससे पौड़ी जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने समस्त विकासखंड के जनप्रतिनिधियों को कहा की अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करें, जिससे यह पुरस्कार आगे आप भी प्राप्त कर सकेंगे।जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी में वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री ने देश के समस्त ब्लॉक प्रमुखों को वर्चुअल के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह के कार्य अपने क्षेत्र में करते रहना। साथ ही उन्होंने कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सावधानी बरतने को कहा। क्षेत्रीय विधायक मुकेश सिह कोली तथा जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में जनपद पौड़ी द्वारीखाल ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक श्री कोली ने ब्लाॅक प्रमुख को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह के कार्य से अन्य जन प्रतिनिधियों को अपने दायित्व एवं कार्य के प्रति मार्गदर्शन मिल सकेंगा, इससे गांव के जनप्रतिनिधियों को सीख लेना चाहिए कि किस प्रकार से स्वच्छता, जल संचय संबर्धन, सहित अन्य विकास कार्यो को किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि द्वारिखाल प्रमुख द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने समस्त विकास खंडों के जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने को कहा जिससे वह आने वाले वर्ष इस पुरस्कार को हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र महिला मंगल दल, मुर्गी बाड़ा, मनरेगा, कृषि, विकासखंड के कार्य सहित विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़ा है। जिससे क्षेत्र के लोग स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकेंगे। कहा कि क्षेत्र में अधूरे कार्यों को भी जल्द पूर्ण किया जाएगा जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ .एस के बरनवाल, उप जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ एम एम खान, अपर मुख्य अधिकारी संतोष खेतवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
———————————————-
धूमधाम से मनया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
कोटद्वार।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज देश के मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वेबीनार के माध्यम से देश के समस्त राज्यों के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2021 के मौके पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव के विकास में सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित करने और उन्हें आवार्ड देने का अवसर मिला है। कहा कि देश के लगभग 05 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी और इतनी बड़ी तादात में गांवों की सहभागिता अपने आप में ग्राम विकास की दिशा के जो कदम है, उसे ताकत देता है। पंचायती राज दिवस का यह दिन ग्रामीण भारत के नव निर्माण के संकल्पों को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। यह दिन हमारी ग्राम पंचायतों के योगदान, उनके आसाधारण कामों को देखने, समझने और सराहना करने का भी दिन है। भारत के अनेक राज्यों में पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए हैं और बहुत जगह चल भी रहे हैं। उन्होंने सभी नये जन प्रतिनिधियों को भी शुभकामनाएं दी। कहा कि आज गांव और गरीब को उसके घर का कानूनी दस्तावेज देने वाली बहुत बड़ी स्वामित्व योजना पूरे देश में लागू किया गया है। कहा कि पिछले वर्ष जिन स्थानों पर यह योजना प्रारम्भ की गई, वहां के अनेक साथियों को प्रोपर्टी कार्ड भी दिये गये हैं। इसके लिए भी इस काम में जुड़े हुए और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करने वाले सभी साथियों का अभिनन्दन और शुभकामना दी। स्वामित्व योजना गांव गरीब के आपसी विश्वास और विकास को नई गति देने वाली है, इसके लिए भी सभी को बधाई। मा. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि एक साल पहले जब पंचायती राज दिवस के लिए मिले थे, तब पूरा देश कोरोना से मुकाबला कर रहा था, आप सभी ने बड़ी कुशलता से कोरोना को गांव तक पहुंचने से रोकने में तथा जन जागरूकता में अपनी अहम भूमिका निभाई। कहा कि इस वर्ष भी हमारे सामने चुनौतियां ज्यादा हैं और इस कोरोना को गांव तक पहुंचने नहीं देना है, उसे रोकना है। कहा कि पिछले साल देश के गांवों ने जो नेतृत्व दिखाया वहीं काम इस बार भी बड़ी चुश्ती के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर सफलता हांसिल करनी है। कहा कि अब हमारे पास एक साल का अनुभव है, संकटकाल से बचने की जानकारी भी है। कहा कि मुझे विश्वास है कि गांव का नेतृत्व करने वाले लोग गांवों में कोरोना को प्रवेश न करने देने में सफल होंगे। कहा कि जो भी गाइडलाइन समय-समय पर जारी होती हैं, उनका में गांवों में पूर्ण पालन सुनिश्चित करना होगा। कहा कि इस बार हमारे पास वैक्सिन के रूप में एक सुरक्षा कवच है, इसलिए हमें सारी सावधानियों का पालन भी करना है और यह भी सुनिश्चित करना है कि गांव के हर एक व्यक्ति को वैक्सिन की दो डोज भी लगे। कहा कि भारत सरकार अभी 45 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति का मुफ्त टीकाकरण कर रही है और 01 मई से 18 साल से अधिक के उम्र के लोगों को वैक्सिन/टीकाकरण लगाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कहा कि सभी साथियों के सहयोग से ही यह टीकाकरण अभियान सफल होगा। कहा कि इस मुश्किल समय में कोई भी परिवार भूखा न सोये और गरीब से गरीब का भी चूल्हा जलता रहे, ये भी हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि कल ही भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन देने की योजना को फिर से आगे बढ़ाया। मई और जून माह में देश के हर गरीब को मुफ्त राशन मिलेगा। इसका फायदा 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को होगा। इस पर केन्द्र सरकार 26 हजार करोड़ से अधिक खर्च करेगी। कहा कि यह राशन गरीबों का है, देश का है। कहा कि अन्न का हर दाना उस परिवार तक तेजी से समय से पहुंचे, जिसको इसकी जरूरत है, यह सुनिश्चित करना भी हम सबका काम है। कहा कि मुझे विश्वास है कि राज्य सरकारें और पंचायत के साथी इस काम को भी बखूबी निभाएंगे। कहा कि ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों के रूप में आपका रोल लोकतंत्र को मजबूत करना है और गांव की आकांक्षाओं की पूर्ति करना है। हमारे गांव भारत के विकास और आत्मनिर्भरता के प्रतीक रहे हैं। कहा कि ऐसे गांव जो अपनी मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर हैं, उन्हें अपनी सीमाओं में नहीं बंधना है, बल्कि नये-नये अवसरों को, नई-नई सम्भावनाओं को तलाशते हुए अपने गांवों को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना है। कहा कि पिछले साल जिन 06 राज्यों में स्वामित्व योजना की शुरूआत हुई थी, वहां एक साल के भीतर ही इसका प्रभाव भी देखने को मिलने लगा है। स्वामित्व योजना में ड्रोन से पूरे गांव का, सम्पत्तियों का सर्वे किया जाता है और जिनकी जमीन होती है, उन्हें प्रोपर्टी कार्ड भी दिया जाता है। कहा कि आज थोड़ी देर पहले 05 हजार गांवों में 04 लाख से अधिक सम्पत्ति मालिकों को ई-प्रोपर्टी कार्ड दिये गये। स्वामित्व योजना की वजह से आज गांवों में एक नया आत्मविश्वास लौटा है, सुरक्षा का भाव जागा है। गांव के घर का नक्शा, अपनी सम्पत्ति का दस्तावेज जब हाथ में होता है, तब अनेक प्रकार की आशंकाएं खत्म हो जाती हैं, इससे गांव में जमीन जायदात के होने वाले झगडे़ खत्म हुए हैं। गरीबों का शोषण की सम्भावनाएं भी रूकी है। करप्सन का एक रास्ता भी बन्द हुआ हैं और कचहरी के मामले भी बन्द हो रहे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को अपनी जमीन के कागज मिल गये हैं, उन्हें लोन लेने में भी आसानी हो रही है। कहा कि स्वामित्व योजना की एक और विशेषता है। ड्रोन सर्वे के बाद हर गांव का एक पूरा नक्शा, जमीन का पूरा हिसाब किताब बन जाता है। इससे पंचायतों को गांव में विकास के कामों को एक लम्बी सोच के साथ व्यवस्थित ढंग से करने में भी यह नक्शा बहुत काम आने वाला है। कहा कि एक प्रकार से गरीब की सुरक्षा, गांव की अर्थव्यवस्था और गांवों में योजनाबद्ध विकास इनको स्वानिधि योजना सुनिश्चित करने वाली है। कहा कि अपने गांव के विकास के लक्ष्य तय करें और तय समयसीमा में उन्हें पूरा करें। ग्राम सभा में स्वच्छता, जल संरक्षण, पोषण, टीकाकरण, शिक्षा आदि को लेकर एक अभियान शुरू कर सकते हैं। गांव के घरों में जल संरक्षण के लक्ष्य तय कर सकते हैं। आपके गांव में वाटर लेबल ऊपर कैंसे आये, इसके लिए लक्ष्य तय कर सकते हैं।
