महिला पुलिस कर्मियों ने परिवार के सहित अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी संग मनाया तीज पर्व। मिलकर बांटी खुशियां
कोटद्वार। भारतीय संस्कृति को त्योहारों की संस्कृति का देश भी कहा जाता है। भारत के कदम कदम पर त्यौहारों की विभिन्नता में भी एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिलती हैं। इन त्यौहारों में शांति व्यवस्था से लेकर जात-पात, धर्म संप्रदाय को एकजुट करने में पुलिस की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी लोग अपने-अपने त्योहार अमन-चैन से मना सकें इसके लिए पुलिस कर्मी रात-दिन ड्यूटी देकर अपनी सेवाएं देते हैं। सभी लोग अपने परिवार, इष्टमित्रों के साथ त्यौहारों की खुशियां मनाते हैं लेकिन पुलिस कर्मियों और उनके परिवार का बहुत अच्छा शौभाग्य होगा जो कभी कभार पुलिस सेवाकाल यह मौका मिलता हो।
पुलिस कर्मियों और उनके परिवार का शौभाग्य कहें कि कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की पीड़ा को समझते हुए अपने और पुलिस कर्मियों के व्यस्ततम समय से तालमेल बैठाते हुए पहली बार महिला पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के साथ सावन के तीज पर्व में सहभागिता कर पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के खुशियां बांटी। इस मौके पर महिला पुलिस कर्मियों ने मेहंदी,डांस, अंताक्षरी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर खुशियां चौगुनी कर दी। तीज त्यौहार के इस मौके पर पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी मनीषा जोशी के इस प्रयास को सराहा। वहीं मनीषा जोशी ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि भविष्य में पुलिस परिवार के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा जारी रखने का प्रयास हरसंभव जारी रहेगा।


