मेनू
News

बाघ के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  बाघ के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

 क्षेत्र में पूर्व में भी इसी गाँव के पूर्व सैनिक को भी किया था घायल 
 वन विभाग अभी तक नहीं पकड़ पाया आदमखोर बाघ को। 

‘पुष्कर सिंह पवार’

   मानव वन्यजीव संघर्ष उत्राखंडियों के लिए लगातार अभिशाप बनता जा रहा है। राज्य सरकार पीडितों को मुवावजा देकर अपनी इतिश्री कर पल्ला झाड़ लेती है। जिम्मेदार वन विभाग अपने आदमखोर जानवरों को संभालने में पूरे उत्तराखण्ड में असमर्थ दिखाई देता है। 

  मंगलवार को रानीखेत विधानसभा अन्तर्गत सिंगोली गाँव की कमला देवी आयु 65 वर्ष पत्नी स्व. मोहन सिंह को सुबह के 9:30 बजे के लगभग गाँव के समीप ही खेतों में गाय चुगाते समय अचानक आदमखोर बाघ ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों व आसपास पालतू जानवर चुगा रहे लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया। आदमखोर बाघ द्वारा घायल कमला देवी के माथे पर बाघ ने पंजे से घाव किया है। घायल बुजुर्ग महिला को परिजन व ग्रामीणों द्वारा रानीखेत सरकारी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल बुजुर्ग महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। बताते चलें कि दो माह पूर्व भी सिंगोली  गाँव के ही पूर्व सैनिक गोविन्द सिंह को भी बाघ द्वारा दिनदहाड़े घायल कर दिया था। वन विभाग द्वारा पिंजरे लगाकर खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा बाघ को शूट करने की मांग की जाने लगी है। बाघ के भय से सिंगोली सहित आसपास के गांवो में दहशत फैली हुई है लोग अपने निजी कामों के लिए भी घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें