सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं में नवयुग पब्लिक स्कूल का जलवा
10वीं में प्रियांशु बिष्ट तो 12वीं में रघुनंदन पटवाल ने विद्यालय में टाप पोजीशन के साथ फहराया परचम
विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में भारी उत्साह
कोटद्वार. शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के परिणाम घोषित होते ही कोटद्वार के सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में परिक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों से लेकर अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय संचालकों में भारी उत्सुकता थी, परिणाम घोषित होते ही परीक्षा परिणामों ने अधिकांश विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों सहित विद्यालय प्रबंधन की बांछे खिला दी.
कोटद्वार में उमराव नगर, मोटाढांग स्थित नवयुग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों 10 वीं व 12 वीं में उत्कृष्ट परिणाम देकर पूरे कोटद्वार क्षेत्र में अपने शिक्षकों, अभिभावकों सहित विद्यालय प्रबंधन को गौरवान्वित कर दिया. विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षा परिणामों से विद्यालय की वाहवाही पूरे क्षेत्र में हो रही है. विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी ने बताया कि शिक्षकों की अथक मेहनत, विद्यार्थियों का अनुशासन के साथ शिक्षकों के दिशा निर्देशों का अनुपालन व विद्यालय प्रबंधन का विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच श्रेष्ठ कम्यूनीकेशन ने विद्यालय के परिणाम देने में सहयोग किया है. विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई.
विद्यालय के श्रेष्ठ शिक्षा परिणाम देने वाले छात्र छात्राओं की सूची निम्नवत है –

