मेनू
News

मुकेश बिष्ट राज्य स्तरीय फाइनल मुकाबला जीतकर गढ़वात राइफल की आर्मी बॉयज बना विजेता

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026
मुकेश बिष्ट राज्य स्तरीय फाइनल मुकाबला  जीतकर  गढ़वात राइफल की आर्मी बॉयज बना विजेता 
कोटद्वार।स्थानीय मिनी स्टेडियम मोटाढाक में आज सम्पन्न हुए मुकेश बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का  फाइनल मुकाबला यूथ फाउंडेशन की यूथ गढ़वाल व गढ़वाल राइफल की  आर्मी बॉयज के मध्य खेला गया ।इस दौरान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महाबीर सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि दोनों टीमो के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया ।
फाइनल मुकाबले के पहले हॉफ में आर्मी बॉयज के शुमेश कोठारी की ओर से एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला पहले ही हॉफ में फिर से सुमेश कोठारी ने एक दनदनाता हुआ गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी , यूथ गढ़वाल की टीम पहले हाफ में गोल उतारने में सफल नही हो सकी।मैच के दूसरे हाफ में गढ़वाल राइफल की आर्मी बॉयज की ओर से जयदीप नेगी ने एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिलाने के बाद मुकाबले को एकतरफा कर दिया । निर्धारित समय की समाप्ति तक स्कोर 3-0 ही रहा यूथ गढ़वात कोई भी गोल करने में असमर्थ रही ।इस प्रकार गढ़वात राइफल की आर्मी बॉयज ने मुकेश बिष्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3-0से जीतकर  विजेता का खिताब जीत लिया है ।पुरुष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं श्रीमती हेमलता नेगी महापौर नगर निगम कोटद्वार के हाथों द्वारा विजेता टीम व श्री गिरिराज सिंह रावत द्वारा उपविजेता टीम को ट्रॉफी  प्रदान की गयी । विजेता व उपविजेता टीम को क्रमश 11000 ₹ व 7000 ₹ नकद व चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई।प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्मी बॉयज के सुमेश कोठारी । बेस्ट गोलकीपर आर्मी बॉयज के आयन भट्टाचार्य , फेयर प्ले ट्रॉफी पौड़ी इलेवन को व प्रॉमिसिंग प्लेयर कोटद्वार के वेदांत रावत की प्रदान किया गया । अवसर पर मुकेश बिष्ट  के परिजन , सिद्धार्थ रावत , सुधींद्र नेगी , मदन सिंह रावत , बलदेव नेगी   मुख्य रुप से उपस्थित थे।निर्णायक मंडल में रजत नेगी ,शिवा चौधरी ऋतिक नेगी , व आखों देखा हाल मेहरबान नेगी व तरुण इस्टवाल व सुरदीप गुसाईं  ने सुनाया ।

टीकाकरण अभियान शनिवार को बेस हास्पिटल में 158 लाभार्थियों को लगेगा टीका
पौड़ी/कोटद्वार। कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर देशव्यापी टीकाकरण के तहत जनपद में भी शनिवार को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी 2021 शनिवार से कोविड-19 टीकारकरण का देशव्यापी शुभारम्भ हो रहा है। शुभारम्भ के अवसर पर पौड़ी जनपद में टीकाकरण के लिये 2 केंद्रों का चयन किया गया है। जिनमें बेस चिकित्सालय कोटद्वार में 16 जनवरी 2021 तथा 18 जनवरी 2021 को 158 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। जिला चिकित्सालय पौड़ी में 16 जनवरी तथा 18 जनवरी 2021 को 128 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। इन दोंनोें स्थानों पर 16 जनवरी 2021 को वेब कास्टिंग किया जायेगा। जिसके माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से जुड़ेंगे। शुभारम्भ के अवसर पर इन दोनों टीकाकरण स्थानों पर एक-एक प्रभावशाली डाक्टर, स्टाफ नर्स व चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का टीकाकरण किया जायेगा तथा एक मिनट का वीडियो बनाया जायेगा। इन दोनों स्थानों पर टीकाकरण को सुचारू रूप से चलाने एवं सफल बनाने के लिये सभी व्यवस्थाएं संबंधित चिकित्सालय इंचार्ज द्वारा कर ली गई हैं। इसके उपरांत जिले में अन्य सात स्थानों पर भी क्रमवार टीकाकरण किया जायेगा। जिसमें कुल 3340 लाभार्थियों ( हेल्थ केयर वर्कर) को आच्छादित किया जायेगा, इस हेतु सभी सात स्थानों को टीकाकरण का दिनांक व स्थान की सूचना संबंधित को उपलब्ध करा दी गई है। सभी हेल्थ केयर वर्कर से अनुरोध किया गया है कि वे टीकाकरण के दिनांक व स्थान सूचना के आधार पर अपना टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिससे समय पर सभी का टीकाकरण कार्य पूरा किया जा सके।
सिद्धबली मंदिर से की श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरूआत
कोटद्वार। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत विधिवत रूप से अभियान की शुरुआत सिद्धबली मंदिर में विधिवत की गयी। इस दौरान पहला कूपन सिद्धबली बाबा के नाम से जमा कराया गया सिद्ध बाबा के आशीर्वाद से अभियान की शुरुआत की गई जिसमें समस्त स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस मौके पर जिला अभियान प्रमुख जितेंद्र बेवनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक पारस, जिला संघचालक विष्णु अग्रवाल, लैंसडौन विधानसभा विधायक महेंद्र दिलीप रावत, श्रीमती नीतू रावत, प्रशांत कुकरेती, मनीराम, शाता बमराणा, मनोज शाह, शांतनु थपलियाल, दीपक गौड़, दीपू पोखरियाल, पीयूष सुयाल, अमित भारद्वाज, मीडिया प्रमुख राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पांच दिवसीय  विभिन्न कार्यक्रम  आयोजित 
कोटद्वार।भारत विकास परिषद कोटद्वार की महिला विंग  द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पांच दिवसीय 17जनवरी से 21 जनवरी 2021 तक विभिन्न कार्यक्रम  आयोजित किए जाएँगे ।  
परिषद् की महिला प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने एक विज्ञप्ति मे बताया कि  पांच दिवसीय   निम्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।17.1.2021 को बेटियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया जायेगा । इसमे 10 से 18 वर्ष की बेटियों को ही शामिल किया जाएगा।18.1.2021 को पांच बेटियों को गुड़,चना , कड़ाई का वितरण किया जायेगा19.1.2021 को  निम्न तीन बिंदुओं a)संस्कारित बेटियाँ महकता घर आँगन* b) राष्ट्र के उत्थान में बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ c) शिक्षित कन्या है वरदान
 में से किसी एक पर स्किट( 3min) /नृत्य नाटिका (3min) /भाषण (2min), तीनों मे से एक कार्यक्रम आनलाईन आयोजित किया जायेगा। 20.1.2021 को 5 बेटियों  को स्वेटर वितरण किया जाएगा ।21. 1.2021 को शाखा के पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन  दिवस को संस्कार शाला  के रूप में मनाया जाएगा जिसमे परिषद की गरिमा के अनुरूप ज्ञानवर्धक कार्यक्रम  किया जायेगा इसमे लाभार्थी बेटियो व उनके परिवार जनो को भी सम्मिलित किया जायेगा  ।covid की गाइडलाइन के अनुसार मास्क, सेनिटाईजर, सोशल डिस्टेंस, सीमित संख्या का ध्यान रखकर ही कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ।परिषद् के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बेटियो का उत्थान करना एवं  एनीमिया मुक्त भारत बनाना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें