कोटद्वार थाना हुआ कृष्णमय, थाना परिसर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पुलिस कर्मियों के परिजनों ने दिखाई कृष्ण बाललीला
कोटद्वार में एएसपी मनीषा जोशी आजकल पूरी तरह सक्रिय दिखाई थे रही है। पिछले एक माह एएसपी जोशी द्वारा कोटद्वार कोतवाली का जो परिवर्तन करने का प्रयास किया है वह इससे पूर्व किसी पुलिस अधिकारी द्वारा देखने को नहीं मिला। कोटद्वार की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी हो, यातायात व्यवस्था हो,और समाज सके आम आदमी से लेकर पुलिस कर्मियों के परिजनों के दुःख सुख में शामिल होना हो स्वयं आगे बढ़कर शुरुआत की है। इसी क्रम में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर थाना कोटद्वार में उपवा के तहत कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें पुलिसकर्मी तथा उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों द्वारा उनके के बच्चों द्वारा रंगारंग कृष्ण भक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रोग्राम तथा भजन कीर्तन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पहली बार थाना कोटद्वार में कोई भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन में एएसपी मनीषा जोशी कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट तथा थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ, फायर सर्विस, यातायात पुलिस तथा पुलिस के समस्त कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए/कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मनीषा जोशी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा दीप प्रज्वलित कर समय 9:30 पर रात्रि किया गया तथा 12:00 बजे कृष्ण जन्म उत्सव भजन कीर्तन के बाद आरती उपरांत समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।



