मेनू
News

महिला समूहों को मिला खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 महिला समूहों को मिला खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण 

  कोटद्वार । शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गठित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों का 10 दिवसीय फल संरक्षण के प्रशिक्षण का समापन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 13 फरवरी 2024 से शुरू होकर 23 फरवरी को समापन हुआ। इससे पहले जनवरी के द्वितीय सप्ताह में भी झंडीचौड़ के रामलीला मैदान पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया था प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं के द्वारा प्रशिक्षण लिया गया जिसमें उद्यान विभाग के प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र कोटद्वार के श्री अरविंद  व सुपरवाइजर पर्यवेक्षक धर्मेंद्र के द्वारा महिलाओं को जूस, जैम, जेली , चटनी,तरह-तरह के अचार बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विभाग के उद्यान विशेषज्ञ प्रधानाचार्य प्रभाकर  के द्वारा भी समूह का निरीक्षण किया गया साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विभाग विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र से  सुनील कुमार नवानी द्वारा भी कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को पैकेजिंग, मार्केटिंग आदि की जानकारी भी दी गई। समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय  आजीविका मिशन से सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे भी उपस्थित रही।
 

   पौड़ी व बिजनौर के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक 

  निर्वाचन अवधि के दौरान दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर होने वाली सभी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी बनाने के निर्देश

कोटद्वार। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कोटद्वार बॉर्डर एरिया क्षेत्र में निर्वाचन अवधि के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाने के संबंध में आयोजित की गई जनपद पौडी और यूपी के जनपद बिजनौर व नजीबाबाद के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों जिलों के अधिकारियों को संयुक्त निगरानी करने के निर्देश दिए। 
 आई. एच. एम इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट कोटद्वार में आयोजित बैठक में जनपद पौड़ी गढ़वाल के अधिकारी व उत्तर प्रदेश के बिजनौर – नजीबाबाद जनपद के अधिकारी उपस्थित थे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बैठक में कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल व बिजनौर जनपद से मिलने वाले विभिन्न मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिससे सीमाओं पर हो रही आवाजाही की मॉनिटरिंग नियमित रूप से होती रहे। साथ ही उन्होंने दोनों सीमाओं के बीच नियमित चेकिंग अभियान व पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल व उत्तर प्रदेश के बिजनौर – नजीबाबाद के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, चेकिंग अभियान, समय-समय पर संयुक्त बैठक करते हुए चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की सीमाओं पर कच्ची शराब, ड्रग्स, कैश इत्यादि पर नजर बनाए रखें। 
कहा की दोनों सीमाओं के अधिकारी आबकारी विभाग व बैंक अधिकारियों के साथ भी समय-समय पर बैठक करना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग भी आपसी को बेहतर कोऑर्डिनेशन से कार्य करें।
 
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि दोनों सीमाओं के पुलिसबल नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद व उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के पुलिस नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरे निगरानी, पेट्रोलिंग, संयुक्त बातचीत के द्वारा किसी भी अवैध गतिविधि पर नियंत्रण रखें।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी पौड़ी ईला गिरी, अपर जिलाधिकारी बिजनौर विनय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद राज बहादुर, उप जिलाधिकारी नगीना अवनीश कुमार, सीओ पुलिस नजीबाबाद अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें