मेनू
News

तीलू रौतेली पुरूस्कार से 12 महिला शक्ति पुरूस्कृत

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

     तीलू रौतेली पुरूस्कार से 12 महिला शक्ति पुरूस्कृत

   आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भी 35 मातृशक्ति सम्मानित 

                    उत्तराखंड की बीरबाला तीलू रौतेली

 देहरादून: उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से उत्तराखंडी मातृशक्ति को उनके द्वारा राज्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, उद्योग,व समाज को नई दिशा देने में उल्लेखनीय कार्यो के सम्मान देने के लिए राज्य के महिलशक्ति को दिए जाने वाले सबसे बडे की शुरुआत हुई। इस बार  उत्तराखंड की वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर 8 अगस्त (सोमवार) को प्रदेश सरकार राज्य की 12 महिलाओं को वर्ष 2021-22 का राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार भेंट करेगी। सोमवार को राजधानी देहरादून में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरकार प्रदान किए जाएंगे।

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस बार विभिन्न जिलों से 120 महिलाओं ने आवेदन किए थे, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार के लिए 62 आवेदन हुए थे। विभागीय चयन समिति ने आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करने के बाद शनिवार को नामों को अंतिम रूप दिया।

 वर्ष 2021-22 का स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली मातृशक्ति 

डा. शशि जोशी (अल्मोड़ा)
दीपा आर्य (बागेश्वर)
मीना तिवाड़ी (चमोली)
मंजूबाला (चम्पावत)
नलिनी गोसाईं (देहरादून)
प्रियंका प्रजापति (हरिद्वार)
विद्या महतोलिया (नैनीताल)
सावित्री देवी (पौड़ी)
दुर्गा खड़ायत (पिथौरागढ़)
गीता रावत (रुद्रप्रयाग)
लता नौटियाल (उत्तरकाशी)
प्रेमा विश्वास (ऊधमसिंह नगर)

      महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को बेहतर कार्य का पुरस्कार मिलने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिए जाने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्त्ताओं में सर्वाधिक पांच पौड़ी जिले से हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार से सम्मानित होने वाली मातृशक्ति 

सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी (अल्मोड़ा)
हेमा सती (बागेश्वर)
भागा देवी, शोभा व अभिलाषा (चमोली)
अनीता रावत (चम्पावत)
अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा (देहरादून)
सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी (हरिद्वार )
ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल (नैनीताल)
अनीता देवी, आशा देवी, मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल (पौड़ी)
दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा (पिथौरागढ़)
रंजना अवस्थी (रुद्रप्रयाग)
मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल (टिहरी)।
स्नेहलता मल्लिक, रचना दानी व मीरा देवी (ऊधमसिंहनगर)।
सुमित्रा व लक्ष्मी नौटियाल (उत्तरकाशी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें