मेनू
News

बहना ने भाई से मांगा कोटद्वार विकास के लिए आशीर्वाद

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 बहना ने भाई से मांगा कोटद्वार विकास के  लिए आशीर्वाद

पशुपालन, कौशल विकास, मतस्य पालन और डेयरी विभाग के लिए कोटद्वार में कैबिनेट मंत्री का आशीर्वाद 
 भाई ने बहन की विधानसभा को दिया विकास के आश्वासन का गुलदस्ता….! 

   विधानसभा कोटद्वार पहुंचे उत्तराखण्ड के पशुपालन, कौशल विभाग, मतस्य पालन व डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री के कोटद्वार पहुंचने पर कोटद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत, भाजपा इकाई सहित सूबे की विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री की बहन ऋतु भूषण सहित विभागीय कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया।       कोटद्वार के मोटाढाक में पशुपालन विभाग,पौड़ी गढ़वाल द्वारा  विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान एवम् पशुधन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

      पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का संयुक्त रूप में निरीक्षण किया। इस दौरान  मंत्री ने पशुओं के लिए उपलब्ध दवा व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

साथ ही मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय पशु चिकित्सालय को और बेहतर बनाने हेतु अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

  कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री की बहन द्वारा पशुपालन मंत्री के समक्ष विभिन्न प्रकार की मांगों को रखा जिसपर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा कोटद्वार विधायक व अपनी बहन को रक्षा बंधन सहित स्नेह स्वरूप विधानसभा अध्यक्ष बहन ऋतु भूषण द्वारा रखी गई सभी मांगों को सहर्ष स्वीकृत करने की घोषणा की।

जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने समस्त कोटद्वार वासियों को तरफ से मंत्री का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा पशुपालन मंत्री व स्नेही भ्राता से की गई मांगों को मंत्री जी शीघ्र शुरू कर पूर्ण करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कोटद्वार विधानसभा के लिए भाई से बहन द्वारा राखी के उपहार में कोटद्वार विधानसभा के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय कलालघाटी कोटद्वार का उच्चीकरण, शल्य चिकित्सा कक्ष का निर्माण।

 राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र कोटद्वार (पशुपालन विभाग) में नवीन हैचरी भवन का निर्माण चाहर दीवारी निर्माण एवं पुराने भवन का जीर्णोद्धार ।

 सनेह क्षेत्र में पंचायत भवन में संचालित पशु सेवा केन्द्र हेतु नवीन पशु सेवा केन्द्र का निर्माण।

 सिगड्डी स्थित राजकीय पशु सेवा केन्द्र जो वर्तमान में रा०चिकित्सालय में संचालित हो रहा है, को पूर्ण रूप से पशु चिकित्सालय में परिवर्तित किया जाना।  पशु संगरोधक केन्द्र एवं प्रमाणीकरण सेवा (Quarantine Centre) का निर्माण ।

  कोटद्वार स्थित पशु चिकित्सालय में विभागीय आवास की मरम्मत / नव निर्माण ।

 खुन्नीबगड़ कोटद्वार में संचालित दुग्धअवशीतन केन्द्र में दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों के निर्माण हेतु आवश्यक प्लान्ट / मशीनरी एवं सिविल कार्य कराये जाने की स्वीकृति / धनावंटन |

 राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई०) बलभद्रपुर, कोटद्वार स्थित भवन के प्रथम तल में 04 कक्षा-कक्षों का निर्माण।

 कौशल विकास के अन्तर्गत संचालित रोजगारपरक विभिन्न योजना / कार्यक्रम में कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र की महिला एवं युवाओं को प्रशिक्षण की व्यवस्था ।

विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक मत्स्य फार्मिंग आधारित योजनाओं को बढावा दिया जाना। 

  अब देखना यह है कि कोटद्वार विधानसभा को भाई द्वारा दिया आशीर्वाद कब तक फलीभूत होगा….? 

संबंधित खबरें