मेनू
News

कोटद्वार में खूनी संघर्ष में एक की मौत, 3 लोग गंभीर घायल

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार में  खूनी संघर्ष  में एक की मौत, 3 लोग गंभीर घायल

 शहर  बना पुलिस छावनी, पुलिस किसी भी स्थिति से  निबटने को तैयार 

कोटद्वार। रविवार को कोटद्वार के  गाड़ीघाट के झूलापुल में तब मामला  बिगड़ गया जब  दो अलग-अलग संप्रदाय के युवकों की आपसी लडाई ने खूनी संघर्ष  में एक की मौत हो गई,वहीं  3 लोग घायल हो गये है। घायलों में  एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही  है । मामले की  गंभीर  स्थिति  देखते  हुए पुलिस ने पूरे  झूलाबस्ती सहित शहर मे पीएसी सहित आसपास के थानों से पुलिस बल मंगाकर शहर की नाकेबंदी कर दी  है ।  एक पक्ष के जख्मी इमरान ने बताया कि झूलापुल के ही रवि कुमार ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर इमरान के बहनोई नदीम के साथ मारपीट कर दी जिससे पास के लोगो ने इमरान को फ़ोन कर सूचना दी जिससे मौके पर बीचबचाव करने पहुँचे इमरान के भाई अशरफ, और भांजा नदीम वहाँ पहुँचे उन पर भी रवि और उनके साथियों ने उनके ऊपर भी फाफड़ा और गेती से वार कर दिए जिससे बीच-बचाव करने पहुंचे लोग  बुरी तरह से घायल हो गये मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ अस्पताल में ही अशरफ ने दम तोड़ दिया है। अशरफ की मौत के बाद  परिजनों ने अस्पताल में  हंगामा करने का प्रयास किया किन्तु पुलिस ने सतर्कता बरतता हुए अस्पताल को भी छावनी में तब्दील कर अस्पताल के मुख्य गेट बंद कर दिया । पुलिस से मिली जजानकारी के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है । शहर के हालात सामान्य है । वही मृतक के परिजनों ने  पोस्टमॉर्टम करने से  मना कर दिया है ।

लैंसडाउन  विधायक  दिलीप रावत  को मंत्रीमंडल में शामिल करने की माग 

       लैंसडाउन/कोटद्वार । रविवार  को कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर स्थिति दिलीप रावत के कार्यालय में  दिलीप समर्थकों और लैंसडाउन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने  बैठक कर भाजपा हाई कमान से दिलीप रावत  को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है । समर्थकों और कार्यकर्ताओं के  अनुसार  दिलीप रावत  भाजपा को लगातार  अपने  कार्यों और लोकप्रियता से लैंसडाउन विधानसभा से जीत दिलाते आ रहें  हैं । यही नहीं  दिलीप रावत भाजपा के अनुशासित सिपाही के  तौर पर भाजपा को गढ़वाल मंडल में  मजबूत करने  का काम  कर रहे  हैं ।दिलीप रावत  भाजपा के निष्ठावान सिपाईयो में  सर्वोपरि है । वही काफी लंबे  समय से लैंसडाउन विधानसभा को कैबिनेट में स्थान नहीं  मिलने  से  विकास कार्यों को  तेजी  नहीं मिल पा रही । भाजपा हाई कमान से क्षेत्रीय जनता को भी  उम्मीदें हैं कि इस बार  लैंसडाउन विधानसभा के तीन बार लगातार जीत हासिल कर भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले  जनता के लोकप्रिय, सरल,सहज स्वभाव के जनप्रतिनिधि दिलीप रावत  कैबिनेट मंत्रालय में महत्वपूर्ण मंत्रालय सौपकर क्षेत्रीय जनता को भी सम्मान दिया जाए।


संबंधित खबरें