सावधान कोटद्वार विधानसभा ! मिल रहे रूझान से कई पंहुच सकते वेंटिलेटर में…
कोटद्वार विधानसभा चुनाव के बाद कोटद्वार में अब जनता से जो रुझान मिल रहे हैं,वह कोटद्वार मे चुनाव मैदान के दंगल में ताल ठोक रहे प्रतियाशीयों और समर्थकों के लिए बहुत ही शौकीन्ग होने जा रहा है । यूँ तो कोटद्वार मे ग्यारह प्रत्याशियों के बीच चुनावी दंगल था परन्तु जिस तरह कोटद्वार में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के लिए आस्तीन के सांप की तरह जी जान से मेहनत कर रहे थे और जता इस तरह से रहे थे कि उनके बराबर समर्पित कार्यकर्ता चिराग ढूंढने से भी नही मिलेगा ।अधिकांश कार्यकर्ता तो नोटों और शराब के लिए ज्यादा समर्पित दिखे।
अब चलते हैं प्रत्याशियों के अपने अपने चुनावी गुणा भाग पर, वहीं आम जनता जो वोट देकर कइयों को वेंटिलेटर भेजने की व्यवस्था कर चुकी है । तीन दिन बाद कई पार्टी समर्थकों द्वारा दबे स्वरों में अपनी गणित के गुणा भाग का सही उत्तर नहीं मिलने से अपने अपने प्रत्याशियों के लिए एम्स, दून मेडिकल हास्पीटल और जालीग्राट मेडिकल में वेंटिलेटर बुक कराने की बात कही जा रही है । वही वोटर जनता के रुझानों से लगता है इस बार कही सिंहासन पर बैठने का सपना पाले उम्मीदवार और सेनापति व मंत्री के सपने सजाये समर्थकों को इस बार चुनाव परिणामों से भगवान न करे हार्ट अटेक और ब्रेन हेमरेज से न गुजरना पड़े ।ईश्वर सभी को इस परिस्थितियों से उबरने की शक्ति प्रदान करे ।