मेनू
News

कोटडीढांग स्नेह वार्ड नं 3 में देर रात बरसात का कहर

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

    कोटडीढांग स्नेह वार्ड नं 3 में देर रात बरसात का कहर 

 उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटड़ीढांग की चारदीवारी धराशाई
 स्नेह तल्ली में मुख्य सड़क से सटे नाले ने उड़ाई लोगों की नींद 

    कोटड़ीढांग उच्च प्राथमिक विद्यालय में बरसात का कहर 

 सावन की पहली बरसात वार्ड नं 3 के कोटड़ीढांग,स्नेह तल्ली के निवासियों के आफत बनकर आई। सावन की पहली बरसात से लगा की भोले बाबा स्थानीय निवासियों से नाराज़ रहे। पहले सावन के उपवास पर लोग मंदिरों में सुबह से भोले महाराज को खुश करने के लिए फल-फूल, मिष्ठान,धन और श्रृद्धा लेकर खुशहाली का आशीर्वाद लेने के लिए भजन-कीर्तन कर रहे थे परन्तु श्रृद्धा और पूजन में स्थानीय भक्तों से क्या कमियां रह गई कि रात में ही वरूण देव को दो घंटे अपना रुप धारण करने का आदेश देकर दूत बनाकर चेतावनी दे डाली।
  मामला सबसे पहले मां सरस्वती के मंदिर यानि कोटड़ीढांग उच्च प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी पर अपना क्रोध बरपाया यही नहीं विद्यालय के समीप रह रहे परिवारों को भी चेतावनी दे डाली। इससे भी जी नहीं भरा तो स्नेह तल्ली पर बनी पुलिया की इंजीनियरिंग डिजाइन से नाराज़ होकर सुधारने का संकेत देकर स्थानीय निवासियों को सचेत किया है। 
 वार्ड नं 3 में बरसात ने बताया है कि सबको सचेत रहना है, इसलिए भोले बाबा के साथ वरुण देव को नजरंदाज न करें। 

    स्नेह तल्ली में पुलिया की इंजीनियरिंग की खामी का नतीजा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें