मेनू
News

उद्योगपति धीरेंद्र चौहान गरीबों की मदद को आए आगे

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026



कोविड-19 के दौरान आम मजदूर और निर्धन परिवार अपने परिवार के साथ पेट की आग बुझाने के लिए दर-दर भटक रहा है। कड़ी धूप में जो मेहनत कर अपने खून पसीने की कमाई से संतुष्ट होकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, आज वह उसी कड़ी धूप में हाथ फैलाने को लाइन लग कर खड़ा है। ऐसे में कोटद्वार के विभिन्न सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यवसाई और उद्योगपति सरकार के साथ कदम ताल मिला कर वास्तविक जरूरतमंदों को पका भोजन और कच्चा राशन दकर इन मेहनतकश मजदूरों को अपनी क्षमता अनुसार मदद देकर राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोटद्वार के उद्योगपति, राजनीतिक पृष्ठभूमि के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान भी गरीबों की और जरूरतमंदों की मदद को आगे आए हैं। रविवार को गोविंद नगर और काशीरामपुर तल्ला के आसपास के निर्धन मजदूर परिवारों को चौहान जी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ राशन वितरण किया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी धीरेंद्र चौहान जी द्वारा सिंबलचौड, काशीरामपुर तल्ला,गिवयीसोत,मोटाढांग मे कच्चा राशन वितरित किया गया था। इसके साथ ही धीरेंद्र चौहान जी द्वारा पीएम केयर्स फंड मैं ₹100000 

 और ₹50000 मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए गए हैं। धीरेंद्र चौहान जी का कोटद्वार में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हमेशा योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें