आत्मनिर्भर नारी शक्ति सवाद‘‘ कार्यक्रम के तहत पौड़ी जनपद के 169 स्वंय सहायता समूह और 393 ग्राम संगठनों को रिर्वाल्विंग फण्ड से मदद
जनपद में 4 हजार 354 स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें 27 हजार 870 महिलाएं जुड़ी हुई है। वहीं 528 ग्राम संगठन हैं, कलस्टर लेवल फेडरेशन 38 हैं।
रिवाल्विंग फण्ड में धनराशि 397.2 लाख, जबकि सामुदायिक निवेश में 1041.72 लाख की धनराशि दी गई है।
“आत्मनिर्भर नारी शक्ति सवाद‘‘ कार्यक्रम के तहत वर्चुअल माध्यम से वन क्लिक कर जनपद के 169 स्वंय सहायता समूह को प्रधानमंत्री द्वारा रिर्वाल्विंग फण्ड एवं 393 ग्राम संगठनों को सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इस अवसर पर उपस्थित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को आय अर्जन गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वरोजगार योजनाओं के तहत डेयरी, सब्जी उत्पादन, मसाला उत्पादन, मौन पालन, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन, बेकरी व अन्य गैर कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि खेती को व्यवसाय के रूप में लेकर कार्य करना है और एक दूसरे से जानकारी/सहयोग लेकर आगे बढ़ना है। कहा कि महिलाएं अब आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है। कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में महिला समूह द्वारा बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने देश के अन्य स्वयं सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे हैं अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेकर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर जिलाधिकारी महोदय द्वारा विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट/व्यापारिक गतिविधि करने वाले स्वायत्त सहकारिता/ग्राम संगठन/स्वंय सहायता समूह उमंग क्लस्टर स्तरीय संगठन, बिचली ढांढरी पौड़ी को बैकरी यूनिट, मिलन ग्राम संगठन, भैंसरो को हैचरी यूनिट, ज्वाल्पा स्वंय सहायता समूह, भेंटा पणिया को नर्सरी निर्माण, जय नागराजा स्वंय सहायता समूह, कमेडा को झंगोरा लड्डू, गौरी स्वंय सहायता समूह, वलजी को एल0ई0डी0 बलब हेतु को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक सिंह खुकसाल ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे है। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकती है। कहा कि कहीं अगर कोई समस्या आती तो इसके लिए आप अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी मदद ले सकती है।
परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत जनपद में 4 हजार 354 स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें 27 हजार 870 महिलाएं जुड़ी हुई है। वहीं 528 ग्राम संगठन हैं, कलस्टर लेवल फेडरेशन 38 हैं। योजना के अन्तर्गत अब तक जनपद में रिवाल्विंग फण्ड में धनराशि 397.2 लाख, जबकि सामुदायिक निवेश में 1041.72 लाख की धनराशि दी गई है।
इस मौके पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी पौडी प्रवीण भट्ट, ब्लाक मिशन प्रबन्धक पौडी अंकित बिष्ट, लेखाकार एन0आर0एल0एम0 विजय सिंह, उमंग क्लस्टर स्तरीय संगठन बिचली ढांढरी की रेखा देवी, मिलन ग्राम संगठन भैंसरो की मालती देवी, गौरी स्वयं सहायता समूह वजली की रेखा देवी, ज्वाल्पा देवी स्वंय सहायता समूह की रश्मि देवी, जय नागराजा स्वंय सहायता समूह की सावित्री मंमंगाई के पदााधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भू कानून को लेकर उत्तराखंड में लोगों के साथ अब राजनीतिक दलों का भी विरोध सामने आने लगा है। इसी को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भू कानून को लेकर डोईवाला जॉली ग्रांट चौक पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा भू कानून की जरूरत को लेकर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया।
इसके पश्चात उत्तराखंड क्रांति दल ने नारेबाजी करते हुए दुर्गा चौक तक रैली निकाली और उपजिलाधकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
यूकेडी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भूमि की खरीद-फरोख्त से हटाई गई पाबंदी को फिर से लागू किया जाए और सशक्त भू कानून लागू किया जाए।
प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने इस बात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया कि विगत कुछ समय से उत्तराखंड से बाहर के व्यक्तियों द्वारा भू कानून समाप्त किए जाने के बाद उत्तराखंड में बड़े स्तर पर जमीनों की खरीद-फरोख्त हो गई है।
उत्तराखंड में सशक्त भू कानून नहीं बनाया गया तो उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो जाएगा।
यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में भू कानून को लेकर राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। डोईवाला विधानसभा में भी बाहर के लोगों ने बड़े पैमाने पर जमीन खरीद कर ग्रामीणों के पुश्तैनी रास्तों पर अपने गेट लगा दिए हैं। जिससे स्थानीय उत्तराखंड की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केन्द्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि सरकार भू कानून के नाम पर कमेटी बनाने की बात करके जनता को धोखे मे रख रही है।
धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, प्रमोद डोभाल, धर्मवीर सिंह गुसाईं, शशीधर वेदवाल, सुलोचना ईष्टवाल,सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत, निर्मला भट्ट, तारा देवी यादव, सुरेंद्र चौहान, जयेंद्र तोपवाल, अवतार सिंह बिष्ट,अरविंद बिष्ट, संजय डोभाल, मोहम्मद नवाब, बिनानी जी संजू कृषाली, सविता गुसाईं, निर्मला भट्ट, तारा देवी यादव, सुरेंद्र सिंह चौहान, जीवानंद भट्ट, अशोक तिवारी, अंकित घिल्डियाल, सुमित सिंधवाल, संजय डोभाल, पेशकार गौतम, भावना मैठानी, पंकज तिवारी, दिनेश सेमवाल, अनदीप नेगी आदि शामिल रहे।
