नगरनिगम की लापरवाही पर भडकी नवनिर्वाचित विधायक
जनहित की अनदेखी हुई तो नपेंगे अफसर: खण्डूरी
कोटद्वार।कोटद्वार के वार्ड नंबर 15 के रिन्फ्यूजी कालोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 6 के बाहर विगत 15 से 20 से सीवर का गंदा पानी बह रहा था जिसकी शिकायत स्थानीय जनता नें कई बार नगर निगम को कर चुके थे पर नगर निगम कर्मचारियों के ना होने का कारण बता कर बात टाल ते रहे. वही कोटद्वार से नवनिर्वाचित कोटद्वार की पहली महिला विधायिका ऋतू खंडूरी भूषण को ज़ब इस बात की जानकारी मिली तो व मौके पर पहुंच कर वहां की हालत देखी वही अधिकारियो को जैसी पता चला की विधायिका मोके पर सर्व करने पहुंची हुई है तो सभी अधिकारी हबड तबड़ में मोके पर पहुचे वही विधायिका ने अधिकारीयों की क्लास लगाते हुए कहाँ की अगर दो घंटे में इस समस्या का समधान नहीं होता है तो अधिकारियो की खेर नहीं,वही अधिकारियो द्वारा तुरंत ही साफ सफाई कराई गई वही विधायिका के द्वारा दो घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था तो विधायिका दो घंटे बाद फिर मोके पर पहुंची और विधायिका नें कहाँ मेरे साथ में काम करना है तो टाल माटोरी नहीं चलेगी आगे से मुझको कुछ भी ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए जिसमें मुझको मोके पर आना पड़े अगर ऐसा होता है तो अधिकारियो पर उचित कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर अनिल बहुगुणा, कुलदीप अग्रवाल, वीरेंद्र रावत, मनोज कुंडलिया, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
किसानों को दिए वैज्ञानिक तरीके से जैविक खेती के गुर
किसान खेत पाठशाला के तहत कृषि वैज्ञानिक पहुंचे किसानों के गाँव
किसानों को आईपीएम किट की दी जानकारी
देहरादून। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय एकीकृत नाशक जीव प्रबंधन केंद्र, देहरादून के सौजन्य से किसान खेत पाठशाला के तहत रवि फसल हेतु देहरादून, केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, देहरादून द्वारा ग्राम रहमतपुर ब्लॉक रुड़की जिला हरिद्वार में किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया । इसमें किसानो को खेती में आईपीएम विधियों को प्राथमिकता से उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में बुधवार को ग्राम रहमत पुर मे श्री के के तिवारी, वनस्पति संरक्षण अधिकारी, की अध्यक्षता में किसानों को आईपीएम किट का वितरण किया गया तथा किसानों को किट के उपयोग व कृषि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई I साथ ही साहित्य सामग्री भी वितरित की गयी । कार्यक्रम में सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, कु. किरन नेगी एवम् वैज्ञानिक सहायक, श्री मनोज कुमार, श्री राजीव कुमार सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे केके तिवारी ने सूक्ष्म जीवट्राइकोड्रमा, बीटी, सूडोमोनस, मकडी,ततैया और लेडी बर्ड जैसे कृषक मित्र कीटों की महत्ता बताई। गमबूट,हंसिये,कीट पकड़ने के यन्त्र शामिल थे । कार्यक्रम मे विभिन्न कृषक मौजूद रहे ।