मेनू
News

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा


आयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री सुशील कुमार ने आज अपने कैंप कार्यालय पौड़ी गढ़वाल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की कार्य प्रगति एवं लंबित मामले को लेकर संबंधित जिलाधिकारी एवं रेलवे परियोजना के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदंडे एवं रेलवे परियोजना के अधिकारी बैठक कक्ष में उपस्थित थे। जबकि बैठक में रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं चमोली जनपद के जिलाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री कुमार ने क्रमवार जनपद के रेलवे परियोजना से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को त्वरित निस्तारण के करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। जबकि रेलवे परियोजना के माध्यम से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ  प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए, ग्रामीण क्षेत्रों में  मानक के अनुरूप सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पौड़ी के प्रभावित गांव के काश्तकारों को अधिग्रहित भूमि की मुआवजा को लारा कोर्ट के अनुसार बढ़ाई हुई धनराशि के अनुसार तत्काल वितरण करने को कहा। जिस हेतु उन्होंने उपजिलाधिकारी पौड़ी को शीघ्र मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही गढ़वाल आयुक्त ने भूमि अधिग्रहण आदि अन्य तरह के मामलों को शीघ्र निस्तारण हेतु जिला प्रशासन को रेलवे परियोजना के आला अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण के निर्देश दिए। टीम को निर्देशित किया  कि  मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए लंबित मामलो को जल्द निस्तारण करेंगे। ताकि समय पर प्रभावित लोगों को लाभ मिल सके।
बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनोज गोयल, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह, क्वीरियाल, उप जिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी, मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी, एजीएम विजय डंगवाल, सीनियर मैनेजर ओ पी मालगुडी, सीनियर डीजीएम पी पी बडोगा, विजय बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी ने प्रतिभाग किया।


बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन



जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर गुरुवार को श्रीनगर रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए तथा लोगों को योजनाओं से लाभाविन्त किया गया। आयोजित शिविर में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों को लाभाविन्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार से जोड़े। जिससे वह अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को योजनाओं से लाभाविन्त करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जाता है। कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों लाभ लेना चाहिए।
    बहुउद्देश्यीय शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, उद्यान, कृषि, श्रम, पशुपालन, खादी भंडार, सहकारिता, राजस्व, सहित 15 विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। जिससे लोग अपने ही घर में रहकर स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे तथा साथ ही पलायन भी थमेगा। कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों को मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान के क्षेत्र में भी लोगों द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों से आये सम्बंधित अधिकारियों को स्वरोजगार अपनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाले से निजात दिलाने के लिए किसानों को खेतों में पानी का उपयोग करना होगा जिससे फसल बर्बाद होने से बच सकेगी। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर स्थित दुग्ध डेरी का जायजा भी लिया। उन्होंने पशुपालक से कहा कि अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
    इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, श्रम विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें