मेनू
News

कोटद्वार से आंनद विहार तक रेल सेवा शुरू

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

रेल मंत्रालय की गढ़वाल के यात्रियों को सौगात 
कोटद्वार से आंनद विहार तक रेल सेवा शुरू 
मसूरी एक्सप्रेस की होगी भरपाई

   गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले के तमाम लोगों को शीघ्र ही दिल्ली कोटद्वार रेलसेवा की सौगात मिलने जा रही है। गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोटद्वार से आनंद विहार तक मिलने वाली सेवा पर रेल मंत्रालय की मुहर लग चूकी है। उत्तराखंड के लोकप्रिय और जुझारू जनप्रतिनिधि व उत्तराखंड हितैषी अनिल बलूनी के अथक प्रयासों को रेल मंत्रालय ने स्वीकार करते हुए कोटद्वार दिल्ली रेल सेवा को फाइनल टच कर दिया है। 

 मुरादाबाद मंडल के अन्तर्गत आने वाली कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी ।

रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने के लिए समय सारणी का होमवर्क पूरा कर समय सारणी भी निर्धारित कर दी है। 

   रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे चलकर नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। वापसी आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी।

कोटद्वार में लगा बहुउद्देशीय शिविर

    कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा बहुउद्देशीय  शिविर का आयोजन करवाया जिसमें अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये।  

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के दिव्यांग सर्टिफिकेट भी बनाए गए। बहुउद्देशीय शिविर में ऋतु भूषण ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्यान, वन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोनिवि, पंचायती राज, शिक्षा विभाग,  सहकारी विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आदि के अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

बहुउद्देश्यीय शिविर में  विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कोटद्वार में पुलों की सुरक्षा और उनपे किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग से टूटी गुलों,नहरों की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा के कार्यों की जानकारी मांगी और सभी कार्यों को निश्चित समय सीमा पर करने के निर्देश दिए।

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जहां रोगियों की जांच और मुफ्त दवाई दी गई। 

बहुउद्देश्यीय शिविर में एसडीएम कोटद्वार सोहन सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता,सीएमएस भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार वैभव सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला,उमेश ,विपिन ,पंकज ,हरी सिंह पुंडीर,सुधीर ,अनिता गौड़,नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें