मेनू
News

यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करवाने हेतु हिन्दू समाज पार्टी का तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करवाने हेतु हिन्दू समाज पार्टी  का तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन

 यूसीसी ( यूनिफॉर्म सिविल कोड) पूरे देश में समान रूप से लागू करवाने हेतु हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा किरण कमलेश तिवारी के आवाहन पर सभी प्रदेश प्रभारियों द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञान सौपा गया। कोटद्वार में उत्तराखंड प्रभारी नितिन शर्मा के नेतृत्व में ucc (यूनिफार्म सिविल कोड ) लागू करने को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। 

 प्रभारी उत्तराखंड नितिन शर्मा ने कहा कि आज देश में जिस तरह विभिन्न जगहों से धर्मांतरण एवं अन्य धर्म संबंधी विवाद खड़े हो रहे हैं ऐसे में यूसीसी को लागू किया जाना आवश्यक हो गया है एक देश एक कानून की बात करने वाली भाजपा सरकार आखिर यूसीसी को लागू क्यों नहीं करती, एक ही देश में कानूनी रूप से भेदभाव खत्म होना चाहिए इसलिए हिंदू समाज पार्टी महामहिम राष्ट्रपति जी के माध्यम से एक देश एक कानून की मांग करती है आज देश को समान नागरिक संहिता की आवश्यकता है जिससे कि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हो सके। 

 समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड सचिव बने कोटद्वार के राजेन्द्र गर्ग 

  कोटद्वार। नगर निकायों व लोकसभा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल द्वारा कोटद्वार के समाजवादी पार्टी के शुरू से ही समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता राजेन्द्र गर्ग को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही गर्ग को प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के अधिकार भी दिए गए हैं जिससे पार्टी 2023 के नगर निकायों और लोकसभा में भाजपा को मजबूती से टक्कर देने में कामयाब हो। 

संबंधित खबरें