मेनू
News

कोटद्वार में खनन कारोबारियों को जोर का झटका, धीरे से

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

यूसीसी में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण को लेकर जिला प्रशासन सख्त 

 पौड़ी । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों का विवाह 26 मार्च, 2010 के बाद हुए हैं वे जल्द यूसीसी में विवाह पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

     आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की जानकारी ली। यूसीसी में विवाह पंजीकरण की न्यून प्रगति पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारियों को वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कार्मिकों द्वारा अभी तक यूसीसी में विवाह पंजीकरण नहीं करवाया है वह  एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए  हैं कि एक सप्ताह के भीतर  अपने अपने क्षेत्र के 200-200 ग्रामीणों के यूसीसी में विवाह पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।  वहीं शिक्षा विभाग को एक सप्ताह में 500 और स्वास्थ्य विभाग को 100 रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया है। 

    बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। 

कोटद्वार में खनन कारोबारियों को जोर का झटका, धीरे से 

कोटद्वार। खनन कारोबार से जुड़े कारोबारियों कोटद्वार में बुधवार का दिन निराश करने वाली खबर से रहा। अर्थात “जोर का झटका धीरे से लगा है। उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार के अंतर्गत खोह नदी के 04 व मालन नदी के 03 खनन लॉटों कुल 07 चयनित स्थलों /खनन लॉटों की होने वाली नीलामी की प्रक्रिया / कार्यवाही जो 19 मार्च, 2025 की तिथि निर्धारित की गयी थी। वह नीलामी की प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित स्थलों /खनन लॉटों की नीलामी प्रक्रिया की नई तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। 

खनन नीलामी की प्रक्रिया में विलम्ब होने से खनन कारोबारियों में निराशा हुई है। खनन पट्टों पर रोकने की स्पष्ट कारणों का अभी जानकारी नहीं मिली है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें