रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार नगरनिगम सफाई कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन में सहमति
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को मंगलवार दोपहर नगर आयुक्त कर्मचारी संगठनों और उपजिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में सकारात्मक परिणाम निकला है। जहां सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता समिति के मुताबिक काम में वापसी के संकेत दिए वहीं कुछ कर्मचारी पुरानी व्यवस्था लागू करने पर अड़ हैं। सफाई कर्मचारियों के प्रांतीय संगठन के उपाध्यक्ष ने कोटद्वार पहुंच कर सफाई कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद नगरनिगम प्रशासन से वार्तालाप कर कर्मचारियों की बात नहीं माने जाने पर हड़ताल जारी रखने की बात कही है, वहीं स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी,नगर आयुक्त और सामाजिक संगठनों से वार्ता के बाद हड़ताल वापिस लेने के संकेत दिए हैं।
