38 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त सीतापुर (उ0प्र0) से गिरफ्तार
कोटद्वार। जुलाई 2021मे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल संजय नेगी द्वारा कोतवाली पौड़ी में रिर्पोट दर्ज करायी कि रजनीश श्रीवास्तव डायरेक्टर M/S Ambussmith Pvt. नई दिल्ली के द्वारा kovid 19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग को 6 एंबुलेंसो का आर्डर दिया था। एम्बूलेंसों की आपूर्ति करने के एवज में रू0 45,70,160 रुपए की धनराशि का भुगतान रजनीश श्रीवास्तव की फर्म को कर दिया परन्तु भुगतान प्राप्त करने के बाद भी नियत समयावधि में रजनीश ने 6 एंबुलेंसों के बजाय केवल एक एंबुलेंस की आपूर्ति कर शेष 05 एम्बुलेंसों की आपूर्ति नहीं की। जिस कारण रजनीश द्वारा 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मु0अ0स0- 31/2021, धारा 406/420 भादवि0 बनाम रजनीश श्रीवास्तव पंजीकृत कर उक्त अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री महेश रावत के सुपुर्द की गयी। । रजनीश श्रीवास्तव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर व लखनऊ में दबिशें दी गई परन्तु अभियुक्त उक्त स्थानों से लगातार फरार होता रहा। अभियुक्त के बार-बार फरार होने एवं शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रू0 2500/- का इनाम घोषित किया गया। दिनांक 23.11.2021को गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों की सटीक सूचना पर अभियुक्त को हरदोई रोड कस्बा संदाना जनपद सीतापुर उ0प्र0 से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीमः- वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री महेश रावत,आरक्षी कुलदीप आरक्षी संजीव यादव,आरक्षी हरीश सी0आई0यू0,आरक्षी कैलाश शाह साइबर सेल आदि मौजूद रहे।
“कोटद्वार की श्रुति उत्तराखंड सीनियर फुटबॉल टीम से दिखाएगी गोलकीपिंग के का जौहार “
कोटद्वार।शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी की बालिका फुटबॉल खिलाडी श्रुति गुसाईं का चयन उत्तराखंड सीनियर बालिका फुटबॉल टीम में बतौर गोल कीपर होने से फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने जानकारी देते हुए बताया की श्रुति गुसाईं फुटबॉल की सीनियर टीम में सबसे कम उम्र की खिलाडी है। श्रुति समेत पौड़ी जनपद की दो अन्य बालिका फुटबालरों का भी टीम में चयन हुआ है। बुधवार को उत्तराखंड की बालिका फुटबॉल की 20 सदस्य टीम केरल रवाना हो गयी है। “केरल के कालिकट शहर” में खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के उत्तराखंड की टीम 28 नवंबर को मध्य प्रदेश, 30 नवंबर को केरल वह 2 दिसंबर को मणिपुर के साथ अपने मुक़ाबले खेलेंगे। श्रुति के पिता अमरदीप गुसाईं, श्री सुरदीप गुसाईं ओर दीप मोहन नेगी जी ने इस सफलता का श्रेय श्रुति की कड़ी मेहनत ओर NIS कोच महेंद्र रावत के प्रयासों को दिया है।
एएचटीयू टीम कोटद्वार द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमसौड़ में चलाया जागरूकता अभियान
छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग ,मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, साइबर क्राइम, ऑपरेशन मुक्ति ,तथा यातायात से संबंधित नियमों के बारे में किया जागरूक
कोटद्वार। एएचटीयू टीम कोटद्वार द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमसौड़ में छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग ,मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, साइबर क्राइम, ऑपरेशन मुक्ति ,तथा यातायात से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया। एएचटीयू टीम द्वारा समाज में हो रहे अपराध,बढ़ते नशे की आदत, बालिकाओं के प्रति बढ़ती मानसिक विकृतियां, बाल अपराध जैसे घिनोने अपराधों से बचने और जानकारी होने पर फौरन पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
एएचटीयू टीम में एस आई सुमन लता एचसीपी योगेंद्र कुमार महिला कॉन्स्टेबल विद्या मेहरा कांस्टेबल अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
