मेनू
News

समस्त विधानसभाओं के आरओ को दी स्ट्रांग रूम की विस्तृत जानकारी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 समस्त विधानसभाओं के आरओ को दी स्ट्रांग रूम की विस्तृत जानकारी 

चयनित स्ट्रांग रूमों में ही ईवीएम मशीन रखना सुनिश्चित करें

 शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त विधानसभाओं के आरओ को स्ट्रांग रूम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी आरओ को निर्देशित किया कि नक्शे के अनुरूप बने रास्तों का उपयोग करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एई को निर्देशित किया कि 26 जनवरी तक स्ट्रांग रूमों का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि अलग-अलग विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में जाने हेतु रास्तों का चयन किया गया है।

   जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने विधानसभा श्रीनगर, पौड़ी, लैंसडाउन, कोटद्वार, यमकेश्वर तथा चौबट्टाखाल के ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित स्ट्रांग रूमों में ही ईवीएम मशीन रखना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया की बेरिगेटिंग, टेंट की व्यवस्था भी जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा बारिश को देखते हुए जीआईसी सभागार को भी 03 भागों में तैयार करें,जिससे बारिश होने पर लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि  विधानसभा वार चिन्हित रास्तों में  अधिकारीगण व प्रत्याशियों के एजेंट भी उसी रास्तों का उपयोग करेंगे।  उन्होंने निर्देशित किया कि हर विधानसभा स्ट्रांग रूम के बाहर एक कार्मिक तैयार करें, जिससे वह विधानसभाओं की सही जानकारी दे सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किचन, पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। जिससे ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  इस अवसर पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, सीओ प्रेमलाल टम्टा, उप जिलाधकारी पौड़ी आकाश जोशी, लैंसडाउन स्म्रता परमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, एई रवि प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।



फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोविड-19 का तीसरा डोज लगाना सुनिश्चित 
25 जनवरी 2022 से पूर्व चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पीआरडी जवानों को तीसरा टीकाकरण लगाना सुनिश्चित करें।


विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को मध्य नजर रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोदगण्डे ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोविड-19 का तीसरा डोज लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि विभागवार सूची तैयार कर टीकाकरण करें। जिससे आसानी से डाटा भी तैयार हो सकेगा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपादन हेतु कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करना आवश्यक है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक, विकास भवन पौड़ी तथा अन्य स्थानों में कैम्प के माध्यम से कोविड टीकारकण करना सुनिश्चित करें। जिससे एक ही स्थान में कर्मचारी आसानी से टीका लगा सकेंगे। साथ ही उन्होंने डीओ पीआरडी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग को सूची तैयार कर 25 जनवरी 2022 से पूर्व चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पीआरडी जवानों को तीसरा टीकाकरण लगाना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कि टीकाकरण करने से कोविड का खतरा कम रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आनगंवाडी व आशा कार्यकत्रियों को भी टीकाकरण करने के लिये प्रेरित करें। कहा कि तीसरा टीका उसी व्यक्ति पर लगाएं जिसे दूसरा टीका लगे हुए 09 माह का समय बीत चुका हो। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग दूसरे टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें भी कैम्प के माध्यम से टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिदिन लगने वाले टीकाकरण का डेटा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

संबंधित खबरें