मेनू
News

पहले सीमाओं पर देश के दुश्मनों को चटाई धूल अब कोटद्वार के बर्बादी के जिम्मेदार को मिलाएंगे मिट्टी में

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  पहले सीमाओं पर देश के दुश्मनों को चटाई धूल अब कोटद्वार के बर्बादी के जिम्मेदार को मिलाएंगे मिट्टी में 

  देश सेवा की तरह जनसेवा का प्रण है पूर्व सैनिक सुनिल बहुखंडी का

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कई सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक,आम आदमी से लेकर देश की सीमाओं में दुश्मनों को मलियामेट करने वाले बहादुर सैनिक भी जनसेवा के उद्देश्य से ताल ठोक रहे हैं।

कोटद्वार विधानसभा में राजनीतिक पार्टियों की लूट-खसोट, शहर की बदहाल स्थिति, कुरूप होती राजनीति से नाराज़ देश की सीमाओं पर दुश्मनों को धूल चटाने वाले पूर्व सैनिकों, मातृशक्ति और सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े संगठन मिशन सांस्कृतिक के बैनर तले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सैनिक और क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता ने कोटद्वार से दावेदारी जताई है। बताते चलें कि कोटद्वार में मिशन सांस्कृतिक, शकुंतला ग्रुप और पूर्व सैनिकों का संगठन ट्रिपल एक्स पिछले दो वर्षों से कोटद्वार में अवैध खनन और भंडारण, कोटद्वार में बढ़ती नशाखोरी,बढ़ते स्मैक से बर्बाद युवाओं की जनरेशन, सैनिक स्कूल या केन्द्रीय विद्यालय की मांग, सरकारी बेस अस्पताल के रैफर सेंटर बनने, चिकित्सकों के लिए तरसते कोटद्वार वासियों, चरमराती शिक्षा व्यवस्था, अतिक्रमणकारियों का बढ़ता प्रभाव, धर्मांतरण, गौवंश संरक्षण और कूड़ा निस्तारण को लेकर संघर्ष कर कोटद्वार की सोई हुई जनता को जगाने और सरकार के जनप्रतिनिधियों को कोटद्वार की बदहाली की तस्वीर दिखाने का काम कर रहे हैं। अपने संघर्षों के बलबूते मिशन सांस्कृतिक के कार्यकर्ताओं ने अपने जुझारू,जीवट, शिक्षित और बहादुर पूर्व सैनिक सुनिल बहुखंडी को कोटद्वार से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है। संगठन और निर्दलीय प्रत्याशी सुनिल बहुखंडी ने कोटद्वार की जमीनी समस्याओं और कोटद्वार को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने के लिए कोटद्वार की जनता के साथ कदमताल मिलाते हुए काम करने का सपना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें